Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ की कानून व्यवस्था पर सख्त सुरेश खन्ना: लूट-डकैती और साइबर क्राइम पर बोले अब नहीं चलेगा कोई समझौता

News Desk
News Desk News Desk
05 May 2025
12:06 PM
1 min read
लखनऊ की कानून व्यवस्था पर सख्त सुरेश खन्ना: लूट-डकैती और साइबर क्राइम पर बोले अब नहीं चलेगा कोई समझौता

राजधानी लखनऊ में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को योजना भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर, JCP लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार, JCP क्राइम अमित कुमार सहित सभी जोन के DCP, ADCP, ACP और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि की उपस्थिति ने इस समीक्षा को और भी गंभीरता प्रदान की। सुरेश खन्ना ने बीते तीन महीनों में बढ़ती लूट, डकैती, साइबर क्राइम और महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इन पर तुरंत प्रभाव से नियंत्रण किया जाए।

थानों की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल

मंत्री ने कुछ थानों, विशेष रूप से कृष्णा नगर थाने के इंस्पेक्टर की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की और पुलिस कमिश्नर को उसके खिलाफ जांच कमेटी बनाकर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

ट्रैफिक और अतिक्रमण पर भी सख्ती

श्री खन्ना ने लखनऊ की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस और नगर निगम को निर्देश दिए कि तत्काल रणनीति बनाकर सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाए और यातायात व्यवस्था को सुधारा जाए।

अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि केवल असली अपराधी ही गिरफ्तार हों। किसी भी निर्दोष को झूठे केस में फंसाने की स्थिति न बने। उन्होंने पेशेवर और जेल से छूटे अपराधियों पर गुंडा एक्ट लगाकर जिला बदर करने के भी निर्देश दिए।

मीडिया में सही जानकारी देने के निर्देश

घटनाओं के खुलासे के बाद उन्हें सही और स्पष्ट तरीके से मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए, जिससे जनता में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर विश्वास बना रहे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News