Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के चौक क्षेत्र में घर में लगी भीषण आग, आग से घर का सामान हुआ जलकर राख

News Desk
News Desk News Desk
21 May 2025
01:40 PM
1 min read
लखनऊ के चौक क्षेत्र में घर में लगी भीषण आग, आग से घर का सामान हुआ जलकर राख


>लखनऊ के कोतवाली चौक थाना क्षेत्र के पाटा नाला स्थित दरियाई टोला मुहल्ले में बुधवार देर रात एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।


>स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना चौक फायर स्टेशन को दी, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। आग मकान की तीसरी मंजिल पर लगी थी। संकरी गली होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया।


>हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News