Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

“योगी बाबा न्याय करो” —लखनऊ में फिर भड़के 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी, बेसिक शिक्षा मंत्री के घर के बाहर हंगामा

Lucknow News: लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर फूट पड़ा। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर अभ्यर्थियों ने “योगी बाबा न्याय करो” के नारों के बीच जोरदार प्रदर्शन किया।
News Desk
News Desk News Desk
25 Oct 2025
08:17 AM
1 min read
“योगी बाबा न्याय करो” —लखनऊ में फिर भड़के 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी, बेसिक शिक्षा मंत्री के घर के बाहर हंगामा
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर फूट पड़ा। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर अभ्यर्थियों ने “योगी बाबा न्याय करो” के नारों के बीच जोरदार प्रदर्शन किया।


>राजधानी लखनऊ में एक बार फिर 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का गुस्सा फूटा। मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

नारों से राजधानी की सड़कों पर गूंज उठी:-

“योगी बाबा न्याय करो, सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करो!”,

“ओमप्रकाश राजभर इस्तीफा दो!”,

“केशव मौर्य इस्तीफा दो!”


>अभ्यर्थियों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश सरकार की कमजोर पैरवी के कारण उन्हें नियुक्ति से वंचित होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वे पिछले पांच वर्षों से बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और अब सब्र का बांध टूट चुका है।


>जैसे ही मंत्री आवास के पास नारेबाजी और भीड़ बढ़ी, मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।


>प्रदर्शनकारियों ने पीछे हटने से इनकार किया और मंत्री से मिलने की जिद पर अड़े रहे।


>करीब आधा घंटा चली नोकझोंक के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को घेरकर गाड़ियों में बैठाया।


>महिला प्रदर्शनकारियों को महिला पुलिसकर्मियों ने उठाकर वैन में बैठाया। सभी को बाद में ईको गार्डन के पास छोड़ा गया।


>प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों में 100 से अधिक बार लखनऊ आकर शिक्षा मंत्री के आवास पर धरना दे चुके हैं। हर बार उन्हें आश्वासन तो मिलता है, समाधान नहीं।


>उन्होंने कहा: “हम बेरोजगार हैं, अलग-अलग जिलों से किराया खर्च कर आते हैं। हमारे लिए 100-200 रुपये भी बड़ी बात है। अब जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, हम यहां से नहीं हटेंगे।”

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News