Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

रचनात्मकता का सूखा या दर्शकों की दूरी? बॉलीवुड की मंदी पर बोली कल्कि कोचलिन

News Desk
News Desk News Desk
15 May 2025
04:10 AM
1 min read
रचनात्मकता का सूखा या दर्शकों की दूरी? बॉलीवुड की मंदी पर बोली कल्कि कोचलिन

बॉलीवुड, जो कभी सपनों की फैक्ट्री कहलाता था, आज एक अजीब दौर से गुजर रहा है। अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने इस संकट पर एक नई रोशनी डाली है। उन्होंने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि फिल्म इंडस्ट्री एक “मंदी” की चपेट में है — और यह सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि रचनात्मक, मानसिक और संरचनात्मक स्तर पर भी है।

एक पॉडकास्ट में कल्कि ने कहा कि “बॉलीवुड में रिक्रिएशन की भरमार है, नई चीजें नहीं बन रही हैं, सब कुछ थम सा गया है,” एक कड़वी सच्चाई को सामने लाता है। उनका यह भी कहना है कि “बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए करोड़ों खर्च हो रहे हैं लेकिन रिलीज़ के लिए कोई मंच नहीं मिल रहा है”। यह दर्शाता है कि समस्या सिर्फ कंटेंट की नहीं, वितरण व्यवस्था और दर्शकों के व्यवहार में हुए बदलाव की भी है।

आज की डिजिटल पीढ़ी, जो शॉर्ट वीडियो, रील्स और इंस्टा स्टोरीज़ में उलझी है, उसके लिए दो घंटे की फिल्म देखना एक कठिन कार्य बन गया है। कल्कि का यह अवलोकन कि “लोग फिल्में देखते हुए भी अपने फोन स्क्रॉल कर रहे हैं,” इस बात की पुष्टि करता है कि दर्शकों की एकाग्रता अब वैसी नहीं रही।

इस स्थिति से निपटने के लिए कल्कि ने एक महत्वपूर्ण बात कही — “जब तक इंडस्ट्री खुद यह नहीं मानेगी कि कुछ गलत हो रहा है, तब तक बदलाव असंभव है।” यह एक आत्मनिरीक्षण की पुकार है। बार-बार फिल्मों का री-रिलीज़ किया जाना, चाहे वो क्वीन हो या नमस्ते लंदन, दर्शाता है कि नई कहानियों की कमी है या उन पर भरोसा नहीं किया जा रहा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News