Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

एक्शन फिल्मों के दौर में ‘Sitaare Zameen Par’ की उम्मीद: आमिर बोले ‘पता नहीं चलेगी या नहीं

आमिर खान ने अपनी नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को बताया दिल छूने वाली कहानी, लेकिन बॉक्स ऑफिस सफलता को लेकर हैं चिंतित। जानिए फिल्म से जुड़ी खास बातें।
News Desk
News Desk News Desk
07 Jun 2025
10:40 PM
1 min read
एक्शन फिल्मों के दौर में ‘Sitaare Zameen Par’ की उम्मीद: आमिर बोले  ‘पता नहीं चलेगी या नहीं
हाइलाइट्स
आमिर खान ने अपनी नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को बताया दिल छूने वाली कहानी, लेकिन बॉक्स ऑफिस सफलता को लेकर हैं चिंतित। जानिए फिल्म से जुड़ी खास बातें।


>आमिर खान, जो हर बार अलग सोच और गहराई वाली कहानियों के साथ दर्शकों के सामने आते हैं, इस बार एक खेल-कॉमेडी ड्रामा ‘सितारे ज़मीन पर’ लेकर आ रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आमिर ने फिल्म की कहानी को ‘दिल को छू लेने वाली’ और ‘खूबसूरत’ बताया, लेकिन साथ ही यह भी स्वीकार किया कि उन्हें नहीं पता कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी।


>“जब मैं फिल्म को आज देखता हूं, तो मुझे लगता है कि जो हमने बनाना चाहा था, वो बना लिया है। लेकिन ये चलेगी या नहीं, इसका कोई अंदाजा नहीं है,” आमिर ने कहा।


>आमिर का मानना है कि मौजूदा समय में दर्शक केवल एक्शन फिल्मों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। “मेरी फिल्म कॉमेडी है, पर आजकल सिर्फ एक्शन ही चल रही है। जब ‘गजनी’ आई थी, तब भी एक्शन नहीं चल रही थी। मेरी फिल्में अक्सर ऐसे समय पर आती हैं जब उनका जॉनर ट्रेंड में नहीं होता,” उन्होंने हंसते हुए जोड़ा।


>“मुझे हमेशा टेंशन रहता है कि लोगों को क्या पसंद आएगा। अब तो पिछली 12 फिल्में एक्शन की रही हैं और सब हिट। इसलिए डर तो लगता है, पर उम्मीद है कि हमारी कहानी लोगों से जुड़ पाएगी।”


>आमिर ने यह भी साफ किया कि ‘सितारे ज़मीन पर’ केवल थिएटर में रिलीज होगी। उन्होंने यूट्यूब या ओटीटी रिलीज की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, “यह फिल्म सिर्फ सिनेमाघरों में ही देखी जा सकेगी।”


>‘सितारे ज़मीन पर’ आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी एक स्पोर्ट्स-कॉमेडी ड्रामा है, जिसे डायरेक्ट किया है आर. एस. प्रसन्ना ने। फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूज़ा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म से दस नए चेहरों को लॉन्च किया जा रहा है, जिनमें आरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा और अन्य शामिल हैं।


>गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य और संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय की जोड़ी इस फिल्म को संगीत से सजाएगी। फिल्म 20 जून 2025 को केवल थिएटर्स में रिलीज़ की जाएगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News