Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

डीजीपी राजीव कृष्णा द्वारा मेधावी बच्चों को मिला सम्मान

Lucknow News: लखनऊ में डीजीपी राजीव कृष्णा ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले यूपी पुलिस आरक्षियों के दो मेधावी बच्चों को ए.के. दास मेडल फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस पुरस्कार प्रदान किया।
News Desk
News Desk News Desk
12 Dec 2025
09:09 PM
1 min read
डीजीपी राजीव कृष्णा द्वारा मेधावी बच्चों को मिला सम्मान
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ में डीजीपी राजीव कृष्णा ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले यूपी पुलिस आरक्षियों के दो मेधावी बच्चों को ए
के
दास मेडल फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस पुरस्कार प्रदान किया।


>उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर विस्तार में ए.के. दास मेडल फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस पुरस्कार के लिए चयनित दो मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। यह पुरस्कार पुलिस आरक्षियों के बच्चों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है।


>ए.के. दास मेडल फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस की स्थापना वर्ष 2016 में इंस्टीट्यूट फॉर कैरियर स्टडीज, लखनऊ की संस्थापक निदेशक डॉ. अमृता दास द्वारा उनके पिता एवं पूर्व डीजीपी ए.के. दास की स्मृति में की गई थी। इस छात्रवृत्ति के तहत इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एक बालक और एक बालिका को पुरस्कृत किया जाता है।


>वर्ष 2025 में बदायूं में नियुक्त आरक्षी जयपाल सिंह की पुत्री प्रिया कुमारी ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि बांदा में तैनात आरक्षी राघवेन्द्र सिंह के पुत्र आदरेश सिंह ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। दोनों को 10-10 हजार रुपये की धनराशि और मेडल प्रदान किए गए। डॉ. अमृता दास ने कहा, प्रिया व आदरेश की शैक्षणिक उत्कृष्टता हमारे लिए गर्व का विषय है। यह छात्रवृत्ति पहल पुलिस परिवारों में शिक्षा को सुदृढ़ बनाने की हमारी सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News