Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

शादी के कुछ समय बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध हुई मौत

अम्बेडकरनगर के नूरपुर कला गांव में हुई घटना, पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप।
Bureau
Bureau News Desk
13 Jun 2026
03:46 PM
1 min read
शादी के कुछ समय बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध हुई मौत
हाइलाइट्स
अम्बेडकरनगर के नूरपुर कला गांव में हुई घटना, पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप।

 

अम्बेडकरनगर के कटका थाना क्षेत्र के नूरपुर कला गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। 

 

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान प्रेमशीला के रूप में हुई है। उसकी शादी रामलाल निषाद के पुत्र विनोद के साथ हुई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के मुताबिक, पति विनोद शराब का आदी है और ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते प्रेमशीला की मौत हुई।

 

मृतका के परिवार वालों ने पति विनोद, ससुर रामलाल निषाद और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लगातार प्रताड़ना और दबाव के कारण उनकी बेटी की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है।

Explore Related Topics

अम्बेडकरनगर नवविवाहिता मौत दहेज उत्पीड़न हत्या उत्तर प्रदेश

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News