Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मां के बाद बीजेपी नेता अपर्णा यादव के भाई पर भी FIR, 14 करोड़ की जमीन ठगी का आरोप

Lucknow News: बीजेपी नेता अपर्णा यादव के भाई चन्द्रशेखर सिंह बिष्ट के खिलाफ 14 करोड़ रुपये की जमीन ठगी के आरोप में FIR दर्ज की गई है।
News Desk
News Desk News Desk
21 Sep 2025
04:45 AM
1 min read
मां के बाद बीजेपी नेता अपर्णा यादव के भाई पर भी FIR, 14 करोड़ की जमीन ठगी का आरोप
हाइलाइट्स
Lucknow News: बीजेपी नेता अपर्णा यादव के भाई चन्द्रशेखर सिंह बिष्ट के खिलाफ 14 करोड़ रुपये की जमीन ठगी के आरोप में FIR दर्ज की गई है।


>बीजेपी नेता अपर्णा यादव के परिवार पर लगातार कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में अपर्णा यादव के भाई चंद्रशेखर सिंह बिष्ट और उनके सहयोगी हिमांशु राय के खिलाफ जमीन के नाम पर 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई है।


>पीड़ित ठाकुर सिंह मनराल की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 316 (5), 318 (4), 338, 336 (3) और 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया। आरोप है कि उन्हें 26,900 वर्गफीट जमीन ट्रांसफर करने का वादा किया गया था, लेकिन करोड़ों रुपये देने के बावजूद केवल 13,450 वर्गफीट जमीन ही उनके नाम दर्ज हुई। जब उन्होंने बाकी जमीन के लिए सवाल उठाया, तो आरोपियों ने उन्हें धमकियाँ भी दीं।


>गौरतलब है कि बीजेपी नेता अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं। इससे पहले, उनकी मां अंबी बिष्ट के खिलाफ भी जमीन घोटाले से जुड़े मामले में FIR दर्ज की गई थी। अंबी बिष्ट पूर्व में LDA में संपत्ति अधिकारी रहीं और हाल ही में लखनऊ नगर निगम से रिटायर हुई हैं, इस मामले ने यूपी के राजनीतिक और रियल एस्टेट जगत में हलचल मचा दी है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News