Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

10 हज़ार परिवारों को दी सीएम योगी ने सबसे बड़ी टाउनशिप की सौगात

36 वर्षों बाद ADA की सबसे बड़ी आवासीय योजना का हुआ शुभारंभ
News Desk
News Desk News Desk
05 Aug 2025
08:15 AM
1 min read
10 हज़ार परिवारों को दी सीएम योगी ने सबसे बड़ी टाउनशिप की सौगात
हाइलाइट्स
36 वर्षों बाद ADA की सबसे बड़ी आवासीय योजना का हुआ शुभारंभ


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजनगरी आगरा को एक भव्य और आधुनिक तोहफा देते हुए ‘अटलपुरम टाउनशिप’ का शुभारंभ किया। यह योजना आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) द्वारा 36 वर्षों में विकसित की जा रही सबसे बड़ी आवासीय परियोजना है, जो न केवल आगरा के शहरी विस्तार को नई दिशा देगी, बल्कि स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की मिसाल भी बनेगी।


>इस महत्वाकांक्षी योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें जमीन किसानों की सहमति से सर्किल रेट का चार गुना मूल्य देकर खरीदी गई है। 784 करोड़ रुपये की लागत से जमीन अधिग्रहण किया गया, जो प्रदेश में किसान हितैषी विकास मॉडल का नया उदाहरण पेश करता है। विकास कार्यों पर अतिरिक्त 731 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह टाउनशिप आगरा इनर रिंग रोड, दक्षिणी बाईपास और ग्वालियर रोड के जंक्शन पर लगभग 138 हेक्टेयर (340 एकड़) में विकसित होगी। इसमें आधुनिक शहरी सुविधाओं से लैस आवास और व्यावसायिक इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होगा।


>परियोजना को तीन चरणों और 11 सेक्टरों में विकसित किया जाएगा, जहां करीब 10,000 परिवारों को आवासीय सुविधा मिलेगी। इसमें शामिल हैं:


    >
  • 1430 आवासीय भूखंड

  • 18 ग्रुप हाउसिंग प्लॉट

  • 96 व्यावसायिक भूखंड


>टाउनशिप में होंगे:


    >
  • भूमिगत यूटिलिटी डक्ट

  • सीवरेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

  • पुलिस चौकी और फायर स्टेशन

  • विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर


>इस योजना से न केवल ताजनगरी की आबादी को आधुनिक आवास की सुविधा मिलेगी, बल्कि आगरा को ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने की दिशा में भी बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News