Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई संपन्न

Ayodhya News: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में 31 दिसंबर को द्वादश प्रतिष्ठा और 27-31 दिसंबर तक धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन का निर्णय।
News Desk
News Desk News Desk
13 Dec 2025
06:54 PM
1 min read
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई संपन्न
हाइलाइट्स
Ayodhya News: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में 31 दिसंबर को द्वादश प्रतिष्ठा और 27-31 दिसंबर तक धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन का निर्णय।


>श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को मणिराम दास छावनी में आयोजित की गई, जिसमें आगामी धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा पर निर्णय लिए गए।


>बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने की। ट्रस्ट ने 31 दिसंबर को होने वाले द्वादश प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की और विभिन्न समितियों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। निर्णय लिया गया कि 27 से 31 दिसंबर तक पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।


>अनुष्ठानों का संचालन जगतगुरु माधवाचार्य के नेतृत्व में होगा। ट्रस्ट के अनुसार इन पांच दिनों में संगीतमय राम कथा का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कथावाचक और कलाकार प्रतिभाग करेंगे।


>कार्यक्रम के तहत भजन गायक अनूप जलोटा द्वारा रामलला को भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। ट्रस्ट ने कहा कि आयोजन के दौरान भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यवस्था समितियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News