Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अखिलेश यादव के आगमन को आजम खान ने बताया सम्मान, जेल की जिंदगी का किया बड़ा खुलासा

UP Politics: रामपुर की सियासत में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि आजम खान ने अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे को "सम्मान की बात" बताया।
News Desk
News Desk News Desk
30 Sep 2025
02:54 AM
1 min read
अखिलेश यादव के आगमन को आजम खान ने बताया सम्मान, जेल की जिंदगी का किया बड़ा खुलासा
हाइलाइट्स
UP Politics: रामपुर की सियासत में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि आजम खान ने अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे को "सम्मान की बात" बताया।


>समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय महासचिव आजम खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सीतापुर जेल से रिहाई और दिल्ली गंगाराम अस्पताल से इलाज कराने के बाद रामपुर लौटे आजम खान ने कहा कि अगर 8 अक्टूबर को अखिलेश यादव उनसे मिलने आते हैं तो यह उनके लिए सम्मान की बात होगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “अखबारों से पता चला कि अखिलेश आएंगे, बड़े लोग गरीब की गली में आएंगे तो यह इज्जत की बात है।”


>आजम खान ने जेल के दिनों को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अफवाहों और ज़हर देने की आशंकाओं के चलते वे सीतापुर जेल में सिर्फ नींबू के अचार के साथ आधी रोटी ही खाते थे। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत की खबर और “धीमा ज़हर” वाली चर्चाओं के बाद उनका खाने-पीने से भरोसा उठ गया था।


>उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता इस समय सेहत सुधारना है, इसके बाद ही वे भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर विचार करेंगे। “जेल की कोठरी में रहकर कोई कैसे स्वस्थ रह सकता है, धीरे-धीरे सेहत ठीक हो रही है, फिर आगे की दिशा तय होगी।” आजम खान ने हालिया “आई लव मुहम्मद” विवाद पर टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News