Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें

पुरानी मंडी, लखपेड़ाबाग और पुलिस लाइन चौराहे समेत कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की रही भारी मौजूदगी
Bureau
Bureau News Desk
02 Jun 2026
10:12 PM
1 min read
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें
हाइलाइट्स
पुरानी मंडी, लखपेड़ाबाग और पुलिस लाइन चौराहे समेत कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की रही भारी मौजूदगी

 

ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार, जिसे बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है, के अवसर पर बाराबंकी जिले में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का वातावरण देखने को मिला। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित भंडारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर बजरंगबली के जयकारों और धार्मिक आयोजनों की गूंज सुनाई देती रही।

 

शहर के पुराने मंडी स्थल पर बीएमडब्ल्यू द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, वरिष्ठ पत्रकार के.पी. तिवारी, चंद्रकांत मौर्य, सुरेन्द्र शुक्ला, आलोक तिवारी, राधाकांत शुक्ला, आकाशदीप तथा श्रुतिमान शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर संगठन के विनोद गाबा, चरणजीत सिंह और रवि नाग चौरसिया ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

 

लखपेड़ाबाग क्षेत्र में विवेक अवस्थी द्वारा आयोजित भंडारे में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिलीं। लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम में रामजी गुप्ता, सुरेन्द्र शुक्ला और आलोक तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

पुलिस लाइन चौराहे पर जोशी परिवार द्वारा आयोजित भंडारे में भी श्रद्धालुओं की अच्छी भागीदारी रही। आयोजन के दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार के.पी. तिवारी, राधाकांत शुक्ला सहित कई लोगों की उपस्थिति रही।

 

बड़ा मंगल के अवसर पर जिले के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक आयोजन, भंडारे और हनुमान भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिनभर श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के साथ-साथ धार्मिक गतिविधियों में भाग लेते रहे। बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Explore Related Topics

बड़ा मंगल बाराबंकी भंडारा प्रसाद वितरण हनुमान भक्त ज्येष्ठ माह बाराबंकी समाचार

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News