Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

चचेरे भाई ने सिलेंडर और फावड़े से की किशोरी की हत्या

बागपत में चचेरे भाई ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर किशोरी की सिलेंडर और फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
News Desk
News Desk News Desk
28 Aug 2025
01:37 AM
1 min read
चचेरे भाई ने सिलेंडर और फावड़े से की किशोरी की हत्या
हाइलाइट्स
बागपत में चचेरे भाई ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर किशोरी की सिलेंडर और फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छपरौली थाना क्षेत्र के बोड्ढा गांव में एक किशोरी की उसके ही चचेरे भाई ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला, जिसका विरोध करने पर उसने पहले किशोरी के सिर पर गैस सिलेंडर से हमला किया और फिर फावड़े से काटकर उसकी जान ले ली।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब किशोरी घर पर अकेली थी। आरोपी युवक घर पहुंचा और जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर गुस्से में उसने करीब पांच किलो का सिलेंडर किशोरी के सिर पर दे मारा। घायल होकर किशोरी ज़मीन पर गिर गई तो आरोपी ने फावड़े से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने वारदात को छुपाने के लिए कमरे में गड्ढा खोदा और शव को उसमें डालकर मिट्टी डाल दी। लेकिन घबराहट में शव पूरी तरह दब नहीं पाया। इसके ऊपर कपड़े डालकर आरोपी फरार हो गया। कुछ देर बाद जब किशोरी की मां खेत से घर लौटी और कमरे का दरवाजा खोला तो अपनी बेटी का खून से लथपथ शव देखकर दहाड़ मारकर रो पड़ी। मां की चीख सुनकर गांववाले मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची छपरौली थाना पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अवैध संबंधों का विरोध करने पर हत्या की बात सामने आई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News