Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

नोटिस में लिखी डकैती की तारीख, गांवों में फैली अफवाहों से दहशत और पुलिस में हड़कंप

Behraich, Shravasti News: बहराइच-श्रावस्ती के सीमावर्ती गांवों में डकैती की तारीख तय कर पर्चे चस्पा होने से दहशत फैल गई है। बदमाशों के खुले चैलेंज ने गांववालों को रातभर टॉर्च और लाठियों के सहारे पहरा देने पर मजबूर कर दिया है।
News Desk
News Desk News Desk
19 Sep 2025
06:43 AM
1 min read
नोटिस में लिखी डकैती की तारीख, गांवों में फैली अफवाहों से दहशत और पुलिस में हड़कंप
हाइलाइट्स
Behraich, Shravasti News: बहराइच-श्रावस्ती के सीमावर्ती गांवों में डकैती की तारीख तय कर पर्चे चस्पा होने से दहशत फैल गई है। बदमाशों के खुले चैलेंज ने गांववालों को रातभर टॉर्च और लाठियों के सहारे पहरा देने पर मजबूर कर दिया है।


>भारत-नेपाल सीमा से सटे बहराइच और श्रावस्ती जिलों में डाकुओं द्वारा बिजली के खंभों और मकानों पर डकैती की तारीख तय कर नोटिस चस्पा करने से दहशत का माहौल है। बदमाशों के खुले चैलेंज ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है, तो वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीण टॉर्च और लाठियों के सहारे रात्रि गश्त करने लगे हैं, जबकि पुलिस ने भी गश्त और फ्लैग मार्च तेज कर दिया है।


>बहराइच के रूपईडीहा थानाक्षेत्र के सोरहिया गांव में नोटिस लगाकर 19 सितंबर को 10 घरों को लूटने की धमकी दी गई। इससे पहले महानंदपुरवा गांव में भी 16 सितंबर को डकैती की तिथि का नोटिस चस्पा मिला था। उधर श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में पांच गांवों को लूटने का ऐलान करते हुए पर्चा चस्पा कर बदमाशों ने लिखा "डालूंगा डाका, बचा सकते हो तो बचा लो।"


>पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत और अफवाह फैलाने की कोशिश है। कुछ समय से सीमावर्ती गांवों में ‘एक्सरे ड्रोन’ के जरिए तिजोरियों को स्कैन करने जैसी झूठी बातें भी फैलाई जा रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम सुरक्षा समितियों को सतर्क किया गया है और पुलिस की आठ टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।


>ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की धमकियों से लोग दहशत में हैं, लेकिन पुलिस द्वारा बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था से कुछ हद तक राहत मिली है। प्रशासन ने साफ किया है कि जल्द ही नोटिस चस्पा करने वाले शरारती तत्वों और अफवाह फैलाने वालों को पकड़ लिया जाएगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News