Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

शादी के रिसेप्शन में टूटा स्टेज, दूल्हा-दुल्हन और कई मेहमान गिरे

Balia News: बलिया के एक शादी रिसेप्शन में मंच अचानक टूट गया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन और बीजेपी नेताओं सहित कई लोग गिर पड़े। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
News Desk
News Desk News Desk
28 Nov 2025
01:32 PM
1 min read
शादी के रिसेप्शन में टूटा स्टेज, दूल्हा-दुल्हन और कई मेहमान गिरे
हाइलाइट्स
Balia News: बलिया के एक शादी रिसेप्शन में मंच अचानक टूट गया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन और बीजेपी नेताओं सहित कई लोग गिर पड़े। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।


>उत्तर प्रदेश के बलिया में बुधवार शाम आयोजित एक शादी के रिसेप्शन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यक्रम के दौरान बना मंच अचानक टूट गया। हादसे के वक्त वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए मंच पर कई लोग मौजूद थे, जिनमें बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह भी शामिल थे।


>जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान में एक स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता के भाई के रिसेप्शन के दौरान आयोजित किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि जब संजय मिश्रा और विश्राम सिंह मंच पर पहुंचे, तो दूल्हा कुर्सी से उठकर उनके पास गया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद अन्य मेहमानों के साथ सभी मंच पर एकत्र हो गए।


>प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंच लकड़ी और लोहे की जाली से बनाया गया था, लेकिन अधिक लोग चढ़ने के कारण संतुलन बिगड़ गया और मंच अचानक धंस गया। दूल्हा-दुल्हन, संजय मिश्रा और विश्राम सिंह सहित कई लोग नीचे गिर पड़े। कुछ मेहमान चोटिल हुए, जबकि मंच पर मौजूद एक प्रधान के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है।


>हादसे के बाद समारोह कुछ समय के लिए बाधित हुआ, लेकिन व्यवस्थाएं ठीक करने के बाद कार्यक्रम फिर से शुरू कर दिया गया।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News