Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

पुल बना नहीं, ज़िंदगी ढह गई: सरिया का जाल गिरा, मजदूर की मौत

News Desk
News Desk News Desk
03 Jun 2025
08:08 AM
1 min read
पुल बना नहीं, ज़िंदगी ढह गई: सरिया का जाल गिरा, मजदूर की मौत


>बाराबंकी में पटेल चौराहा स्थित हाईवे पर जमुरिया नदी पर बन रहा पुल सोमवार को हादसे का गवाह बन गया। निर्माण के दौरान सरिया का भारी जाल अचानक ढह गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


>हादसे में घायल मजदूरों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 35 वर्षीय रमेश की मौत हो गई। रमेश, सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र के गुजरापुर गांव का रहने वाला था और महज दो दिन पहले ही काम पर आया था। रमेश के बहनोई बदलू भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।


>घायल बदलू के अनुसार, रमेश के परिवार के अन्य सदस्य भी उसी निर्माण स्थल पर कार्यरत थे। घटना के बाद परिजन और साथी मजदूरों में मातम छा गया।


>घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर आनंद तिवारी, सीओ सुमित त्रिपाठी और लोक निर्माण विभाग (PWD) के कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। घटना मुख्य हाईवे पर हुई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और सड़क पर आवागमन बहाल कराया।


>फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सरिया का जाल किस कारण से गिरा — तकनीकी गलती, खराब गुणवत्ता या सुरक्षा में लापरवाही। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News