Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़ - 50 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

बाराबंकी के असंद्रा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश रूपेंद्र उर्फ सूरज सिंह पैर में गोली लगने से गिरफ्तार। स्वाट टीम प्रभारी बाल-बाल बचे।
Bureau
Bureau News Desk
14 Mar 2026
06:55 PM
1 min read
बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़ - 50 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से गिरफ्तार
हाइलाइट्स
बाराबंकी के असंद्रा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश रूपेंद्र उर्फ सूरज सिंह पैर में गोली लगने से गिरफ्तार। स्वाट टीम प्रभारी बाल-बाल बचे।

बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी रूपेंद्र उर्फ सूरज सिंह घायल हो गया। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली स्वाट टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित त्रिपाठी के कान के पास से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।

 

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और असंद्रा थाना पुलिस की संयुक्त टीम सिद्धौर-रामसनेहीघाट मार्ग पर कंधवापुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रामसनेहीघाट की ओर से बाइक से आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया।

 

पुलिस का इशारा मिलते ही युवक बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित त्रिपाठी के कान के पास से गुजर गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।

 

पुलिस ने घायल बदमाश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के देवरी रुखारा गांव निवासी रूपेंद्र उर्फ सूरज सिंह के रूप में हुई है।

 

एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह के अनुसार आरोपी जहांगीराबाद क्षेत्र में हुई लूट की घटना में वांछित था। उसके खिलाफ लखनऊ में नौ और बाराबंकी में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

 

डीआईजी अयोध्या परिक्षेत्र की ओर से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ में घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Explore Related Topics

बाराबंकी

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News