Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

रफ्तार से बिखर गया परिवार , ऑटो चालक की मौके पर मौत

बाराबंकी-बहराइच हाईवे बना हादसे का गवाह, चंद सेकेंड में उजड़ गए दो घर
News Desk
News Desk News Desk
14 Jul 2025
04:26 AM
1 min read
रफ्तार से बिखर गया परिवार , ऑटो चालक की मौके पर मौत
हाइलाइट्स
बाराबंकी-बहराइच हाईवे बना हादसे का गवाह, चंद सेकेंड में उजड़ गए दो घर

रामनगर (बाराबंकी) - तेज़ रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर कटियारा गांव के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक रोडवेज बस और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रस्सी और लोहे के औजारों की मदद से ऑटो में फंसे लोगों को निकाला, लेकिन तब तक दो की सांसें थम चुकी थीं।

बस की टक्कर से उड़ा ऑटो, टेढ़ी मेटल में फंस गई ज़िंदगी

जानकारी के अनुसार, रुपईडीहा से कानपुर जा रही रोडवेज बस (UP 78 KT 1108) की टक्कर सामने से आ रहे ऑटो से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर ही ऑटो चालक गुड्डू (पुत्र तसव्वर, निवासी नहामऊ, थाना मसौली) और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

वहीं, कटियारा गांव निवासी प्रद्युम्न (20) गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद घंटों जाम, मौत देख सहम गए लोग

घटना के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को हटाकर आवागमन बहाल कराया। रामनगर कोतवाल अनिल कुमार पांडे ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। एक मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News