Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

महादेवा मेले में सुरक्षा नहीं, अब 'श्रद्धा की सेवा' करेगी पुलिस

सावन मेले में ड्यूटी नहीं, सेवा है धर्म: बाराबंकी में डीएम-एसपी ने दिया सशक्त संदेश
News Desk
News Desk News Desk
12 Jul 2025
06:25 AM
1 min read
महादेवा मेले में सुरक्षा नहीं, अब 'श्रद्धा की सेवा' करेगी पुलिस
हाइलाइट्स
सावन मेले में ड्यूटी नहीं, सेवा है धर्म: बाराबंकी में डीएम-एसपी ने दिया सशक्त संदेश

रामनगर (बाराबंकी) - सावन माह के पावन अवसर पर बाराबंकी के प्रसिद्ध महादेवा मेला को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को मेला स्थल स्थित ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व सेवा भाव को लेकर विशेष ब्रीफिंग की।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष मेले को 4 जोन और 9 सेक्टरों में बांटा गया है, जिससे सुरक्षा व व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो। प्रत्येक जोन में एक क्षेत्राधिकारी (CO) की तैनाती रहेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के साथ संवेदनशीलता और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

"यह ड्यूटी नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सेवा है,"
डीएम शशांक त्रिपाठी —

उन्होंने कहा कि मंदिर के गर्भगृह में तैनात सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए कार्य करें। कोई भी विवाद या कहासुनी की स्थिति उत्पन्न न हो  यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

एसपी का सख्त निर्देश: अनुशासन और मानवता साथ-साथ

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे अपनी ड्यूटी को केवल नौकरी नहीं, सेवा का माध्यम समझें। किसी भी स्थिति में जब तक दूसरा कर्मी ड्यूटी पर न आए, पद नहीं छोड़ना है। श्रद्धालुओं से मृदुभाषा में व्यवहार ही असली कर्तव्य है।

"जिससे आपने प्रेम से बात कर ली, समझिए वही आपकी सबसे बड़ी ड्यूटी है,"
एसपी अर्पित विजयवर्गीय —

इस महत्वपूर्ण ब्रीफिंग में एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम विवेकशील यादव, एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, सीओ हर्षित चौहान, कोतवाल अनिल कुमार पांडेय, व अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News