Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

जेपीएस राठौर ने विपक्ष पर साधा निशाना: “कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Bareilly News: बरेली में हाल की घटनाओं के बीच राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि अब शहर पूरी तरह अमन और चैन की ओर लौट चुका है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए स्पष्ट किया कि किसी को भी माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
News Desk
News Desk News Desk
04 Oct 2025
04:45 AM
1 min read
जेपीएस राठौर ने विपक्ष पर साधा निशाना: “कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
हाइलाइट्स
Bareilly News: बरेली में हाल की घटनाओं के बीच राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि अब शहर पूरी तरह अमन और चैन की ओर लौट चुका है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए स्पष्ट किया कि किसी को भी माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


>योगी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने बरेली की हालिया घटनाओं पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब बरेली पूरी तरह अमन और चैन की ओर लौट चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विपक्षी सांसद या नेता को बरेली का माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


>मंत्री राठौर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ सांसद और नेता बरेली जाकर उपद्रवियों के लिए राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ‘सर तन से जुदा’ जैसे भड़काऊ नारे लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने समय रहते कड़ा और संयमित कार्रवाई कर उपद्रव फैलाने की हर साजिश को विफल कर दिया। राठौर ने यह भी कहा कि कानून तोड़ने वालों को कोई राहत नहीं मिलेगी और कोई भी निर्दोष नागरिक प्रभावित नहीं हुआ।


>राज्य मंत्री ने बताया कि उपद्रवियों के पास से पेट्रोल बम, असलहा और विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने समय रहते कब्जे में लेकर नागरिकों की जान बचाई। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग दूसरों की समस्याओं और अराजकता पर राजनीतिक लाभ उठाना चाहते थे, उनका खेल प्रशासन की सख्त कार्रवाई से नाकाम हो गया।


>बरेली में वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। बाजार खुले हैं, यातायात सुचारू है और पुलिस सतर्कता के साथ निगरानी कर रही है। जेपीएस राठौर ने कहा कि योगी सरकार की नीति स्पष्ट है—शांति और कानून सर्वोपरि हैं और किसी भी बाहरी ताकत को बरेली का माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News