Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बस्ती में दरोगा का नाबालिग की मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से मारपीट के आरोप में एक दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
Bureau
Bureau News Desk
20 Apr 2026
09:24 PM
1 min read
बस्ती में दरोगा का नाबालिग की मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
हाइलाइट्स
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से मारपीट के आरोप में एक दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक नाबालिग के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने संबंधित दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित बनकटी बाजार में एक नाबालिग बच्चे के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि तैनात उपनिरीक्षक ने बच्चे के साथ मारपीट की और उससे अपनी बाइक साफ कराई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम कुमार नाम का नाबालिग अपने पिता के ठेले पर बैठा था। उसके पिता गन्ने के जूस का ठेला लगाते हैं और घटना के समय किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान क्षेत्र से गुजर रहे उपनिरीक्षक की बाइक पर कथित रूप से थूक गिरने की बात सामने आई, जिसके बाद उपनिरीक्षक ने बच्चे के साथ अभद्रता और मारपीट की।

 

परिजनों के अनुसार, संबंधित बच्चा मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद बच्चा सहमा हुआ दिखाई दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर संबंधित उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी कुलदीप यादव ने बताया कि मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस आचरण के विरुद्ध पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Explore Related Topics

बस्ती पुलिस कार्रवाई नाबालिग वायरल वीडियो यूपी पुलिस जांच लालगंज

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News