Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में कल होगा यातायात रुट डायवर्सन ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Lucknow News: 18 दिसंबर को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के चलते लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की व्यवस्था।
News Desk
News Desk News Desk
17 Dec 2025
06:15 PM
1 min read
लखनऊ में कल होगा यातायात रुट डायवर्सन ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
हाइलाइट्स
Lucknow News: 18 दिसंबर को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के चलते लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की व्यवस्था।


>भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले शताब्दी समारोह के मद्देनजर शहर के प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय स्थित कलामण्डपम् प्रेक्षागृह, 1-कैसरबाग में सुबह 11 बजे से प्रस्तावित है।


>पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान कैसरबाग और आसपास के क्षेत्रों में यातायात और डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। अशोक लाट चौराहा से सामान्य यातायात सफेद बारादरी और परिवर्तन चौक की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि कैसरबाग बस स्टैंड, चक्रवर्ती चौराहा और स्वास्थ्य भवन होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।


>परिवर्तन चौक से अशोक लाट की ओर जाने वाला यातायात सुभाष चौराहा और क्लार्क अवध तिराहा की ओर मोड़ा जाएगा। इसी तरह चक्रवर्ती चौराहा और ट्रॉमा सेंटर/हॉस्टल चौराहे से सफेद बारादरी की ओर जाने वाले मार्ग प्रतिबंधित रहेंगे और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कराया जाएगा।


>ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, स्कूल वाहन, फायर सर्विस और शव वाहनों को आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित मार्गों पर भी अनुमति दी जाएगी। यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस बल तैनात रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9454405155 जारी किया गया है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News