Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

9वें ओवर में खत्म हुआ फाइनल, लखमीपुर ने जीती भुवालपुर प्रीमियर लीग सीजन-3 की ट्रॉफी

अंबेडकरनगर में खेले गए भुवालपुर प्रीमियर लीग सीजन-3 के फाइनल में लखमीपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इल्तिफातगंज को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
Bureau
Bureau News Desk
18 Jun 2026
12:15 PM
1 min read
9वें ओवर में खत्म हुआ फाइनल, लखमीपुर ने जीती भुवालपुर प्रीमियर लीग सीजन-3 की ट्रॉफी
हाइलाइट्स
अंबेडकरनगर में खेले गए भुवालपुर प्रीमियर लीग सीजन-3 के फाइनल में लखमीपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इल्तिफातगंज को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

 

 

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में आयोजित हुई भुवालपुर प्रीमियर लीग सीजन-3 का खिताब लखमीपुर की टीम ने अपने नाम कर लिया। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में लखमीपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इल्तिफातगंज को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

 

फाइनल मुकाबले में लखमीपुर के कप्तान अंकुश वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनके इस निर्णय को गेंदबाजों ने सही साबित किया और शुरुआत से ही इल्तिफातगंज की बल्लेबाजी पर दबाव बनाए रखा। राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में सिर्फ 9 रन देकर तीन विकेट झटके। इल्तिफातगंज की ओर से करन ने 60 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। निर्धारित 12 ओवर में टीम 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी।

 

147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखमीपुर की टीम ने पहले ही ओवर में 22 रन बनाकर तेज शुरुआत की। हालांकि दूसरे ओवर में स्टार बल्लेबाज सिक्किम सात रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शैलेंद्र ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 50 रन की शानदार पारी खेली और टीम को जीत की ओर अग्रसर किया।

 

शैलेंद्र के बाद आदित्य ने तेज बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 10 गेंदों में नाबाद रहते हुए आठ छक्के लगाए और मुकाबले का रुख पूरी तरह लखमीपुर के पक्ष में कर दिया। लखमीपुर ने केवल तीन विकेट खोकर नौवें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और सीजन-3 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

 

लखमीपुर के खिलाड़ी राज को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं इल्तिफातगंज के खिलाड़ी हंजला को पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

पुरस्कार वितरण समारोह में क्षेत्रीय विधायक धर्मराज निषाद ने विजेता टीम लखमीपुर को ट्रॉफी और 31 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। उपविजेता इल्तिफातगंज की टीम को 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इस अवसर पर भाजपा नेता दिग्विजय पटेल, विकास वर्मा, सप्पू फौजी, सुरेंद्र सिंह, वैभव सिंह पटेल, रामजन्म वर्मा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान राम मगन वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

Explore Related Topics

भुवालपुर प्रीमियर लीग बीपीएल सीजन-3 लखमीपुर इल्तिफातगंज अंबेडकरनगर क्रिकेट टूर्नामेंट धर्मराज निषाद

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News