Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

चुनाव आयोग का दल पहुंचा पटना, दलों के साथ हुई अहम बैठक जानिए कब होगा तारीखों का ऐलान

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की टीम पटना पहुंची और सभी राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक कर पारदर्शी, निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने पर चर्चा की।
News Desk
News Desk News Desk
04 Oct 2025
06:18 AM
1 min read
चुनाव आयोग का दल पहुंचा पटना, दलों के साथ हुई अहम बैठक जानिए कब होगा तारीखों का ऐलान
हाइलाइट्स
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की टीम पटना पहुंची और सभी राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक कर पारदर्शी, निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने पर चर्चा की।


>आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की टीम शनिवार को पटना पहुंची और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की, जिसमें आयुक्त सुखबीर सिंह संधु, विवेक जोशी और बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


>बैठक में पारदर्शी, निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण चुनाव कराने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। आयोग ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे चुनाव को लोकतंत्र का उत्सव मानते हुए मतदाताओं के सम्मान को सर्वोपरि रखें। इसके साथ ही आयोग ने हर बूथ पर राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट नियुक्त करने का निर्देश भी दिया, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।


>राजनीतिक दलों ने आयोग की सुधारात्मक पहल, जैसे SIR (Special Intensive Revision) के जरिए मतदाता सूची में गड़बड़ी दूर करने और मतदान केंद्र पर अधिकतम 1,200 मतदाताओं की सीमा तय करने की सराहना की। दलों ने सुझाव दिया कि बिहार के विशेष संदर्भ में मतदान छठ पर्व के बाद आयोजित किया जाए और चरणों की संख्या कम रखी जाए, जिससे प्रक्रिया सरल और सुलभ रहे।


>बैठक में सभी दलों ने चुनाव आयोग पर पूर्ण विश्वास जताया और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने में सहयोग करने का संकल्प लिया। आयोग की टीम दो दिन के बिहार दौरे पर है और माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद ही चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News