Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

पटना में गरजे योगी – इंडिया गठबंधन पर किया वार, जंगलराज और फर्जी वोटिंग को लेकर उठाये सवाल

Bihar Elections: पटना में योगी आदित्यनाथ ने उठाए बड़े सवाल, विपक्ष पर किया जोरदार हमला, फर्जी वोटिंग और जंगलराज को लेकर दिया चेतावनी भरा भाषण, चुनावी रणभूमि में विपक्ष खेमे में योगी ने बढ़ा दी गर्माहट।
News Desk
News Desk News Desk
16 Oct 2025
02:03 AM
1 min read
पटना में गरजे योगी – इंडिया गठबंधन पर किया वार, जंगलराज और फर्जी वोटिंग को लेकर उठाये सवाल
हाइलाइट्स
Bihar Elections: पटना में योगी आदित्यनाथ ने उठाए बड़े सवाल, विपक्ष पर किया जोरदार हमला, फर्जी वोटिंग और जंगलराज को लेकर दिया चेतावनी भरा भाषण, चुनावी रणभूमि में विपक्ष खेमे में योगी ने बढ़ा दी गर्माहट।


>बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पटना के दानापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन और आरजेडी पर तीखा हमला किया। उन्होंने फर्जी मतदान और विकास की रफ्तार रोकने की कोशिशों पर सवाल उठाते हुए विपक्षी दलों को कठोर चेतावनी दी।


>योगी ने कहा, “बिहार में विकास की इस नई प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के लिए आरजेडी, कांग्रेस और उनके सहयोगी दल, इंडिया गठबंधन ने फिर से शरारत शुरू कर दी है। वे ‘विकास बनाम बुर्के’ की बहस से भ्रम फैलाना चाहते हैं। हर मतदाता को पहचान पत्र दिखाकर ही मतदान में भागीदारी करनी चाहिए, लेकिन विपक्ष फर्जी मतदान की नीति को बढ़ावा दे रहा है।”


>इंडिया गठबंधन पर बरसे योगी


>यूपी सीएम ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी फर्जी मतदान के जरिए अपने राजनीतिक फायदे की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं को सचेत किया कि हर नागरिक को अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करना चाहिए। योगी ने भाजपा और NDA की सरकार की समर्थन नीति का हवाला देते हुए कहा कि “डबल इंजन सरकार बिहार में विकास की गति बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”


>योगी ने बताया उत्तर प्रदेश और बिहार का अटूट रिश्ता


>योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश और बिहार के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आत्मिक संबंध पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “यह रिश्ता उसी प्रकार अटूट है जैसे भगवान राम और मां जानकी का। डबल इंजन की सरकार बिहार में फिर से स्थापित हो और विकास की रफ्तार को नई ऊंचाई पर ले जाए।”


>‘जंगलराज और परिवारवाद’ का उदाहरण आरजेडी


>आरजेडी पर हमला करते हुए योगी ने कहा, “1990 से 2005 तक बिहार का जंगलराज और परिवारवाद कौन नहीं जानता। उस समय बिहार की आध्यात्मिक और ज्ञानभूमि को अपराध और परिवारवाद की भूमि में बदल दिया गया था। नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया गया। पिछले 20 वर्षों में NDA की सरकार ने इसे सुधारने का काम किया और विकास की राह पर बिहार को अग्रसर किया।”


>योगी ने जनता से अपील की कि वे डबल इंजन की सरकार के साथ मिलकर बिहार के विकास को और तेज करें और विपक्ष की अराजक नीतियों को विफल करें।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News