Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बिहार चुनाव के मतदान के समय ईवीएम की फोटो डालना पड़ा भारी, चार पर हुई एफआईआर

Bihar Elections: पहले चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण दिखी, लेकिन कुछ मतदाताओं की एक गलती उन्हें सीधे पुलिस केस तक ले गई।
News Desk
News Desk News Desk
08 Nov 2025
01:45 PM
1 min read
बिहार चुनाव के मतदान के समय ईवीएम  की फोटो डालना पड़ा भारी, चार पर हुई एफआईआर
हाइलाइट्स
Bihar Elections: पहले चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण दिखी, लेकिन कुछ मतदाताओं की एक गलती उन्हें सीधे पुलिस केस तक ले गई।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान वोटिंग को लेकर उत्साहित चार मतदाताओं को सोशल मीडिया पर EVM की तस्वीरें और वीडियो शेयर करना भारी पड़ गया। आरा, गोपालगंज और सारण में इन मामलों में कुल चार लोगों पर FIR दर्ज की गई है। जिला अधिकारियों और निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया की मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाना और वोटिंग प्रक्रिया की फोटो या वीडियो साझा करना कानूनन अपराध है।

कहां से उठा मामला?

  • गोपालगंज: 2 मामले

  • आरा और सारण: 1-1 मामला

पहले चरण के मतदान के दौरान कुछ लोगों ने EVM के साथ सेल्फी और वोट डालते समय वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। यह न केवल चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है बल्कि आचार संहिता और गोपनीयता के नियमों का भी हनन है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अब पता लगा रही है कि ये लोग मोबाइल अंदर लेकर कैसे पहुंचे, जबकि मतदान केंद्र में इसकी पूरी तरह मनाही है। सारण में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक वीडियो में वोट डालते हुए व्यक्ति दिखाई दिया। राजनैतिक प्रचार का संकेत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई और साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

प्रशासन ने मतदाताओं से साफ अपील की है की मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो शेयर न करें,यह अपराध है, और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News