Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बिहार में 400 माफिया की संपत्ति जब्त की तैयारी, 1208 की दूसरी सूची भी तैयार

Bihar News: बिहार डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि 400 माफिया की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 1208 लोगों की दूसरी सूची कोर्ट भेजने की तैयारी में है।
News Desk
News Desk News Desk
27 Nov 2025
05:55 PM
1 min read
बिहार में 400 माफिया की संपत्ति जब्त की तैयारी, 1208 की दूसरी सूची भी तैयार
हाइलाइट्स
Bihar News: बिहार डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि 400 माफिया की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 1208 लोगों की दूसरी सूची कोर्ट भेजने की तैयारी में है।


>बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अपराध नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। राज्य के डीजीपी विनय कुमार ने गुरुवार को बताया कि 400 माफिया और बड़े अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि 1208 संदिग्धों की दूसरी सूची भी तैयार की जा रही है।


>पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि पहली सूची में शामिल 400 लोगों जिनमें भू-माफिया, बालू माफिया और संगठित अपराध से जुड़े आरोपी हैं के खिलाफ कोर्ट में आवश्यक दस्तावेज सौंप दिए गए हैं। न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी।


>उन्होंने बताया कि 1208 अन्य व्यक्तियों की सूची भी तैयार है और उनके खिलाफ भी साक्ष्यों के साथ दस्तावेज अदालत को भेजे जाएंगे। डीजीपी ने कहा कि हाल ही में गृह मंत्री के साथ हुई समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर कई निर्णय लिए गए हैं।


>ईव टीजिंग रोकने के लिए राज्य में ‘ईव टीजिंग स्क्वायड’ को सक्रिय करने की तैयारी है। इसके लिए 2000 स्कूटी खरीदी जा रही हैं, जिन पर तैनात पुलिसकर्मी स्कूल-कॉलेजों के बाहर निगरानी रखेंगे।


>डीजीपी विनय कुमार ने कहा, माफिया का राज खत्म किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, स्कूल-कॉलेज के बाहर छेड़खानी रोकना प्राथमिकता है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News