Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में ब्रजेश पाठक के खिलाफ शिकायत, आशुतोष महाराज ने लगाए गंभीर आरोप

हजरतगंज कोतवाली पहुंचे आशुतोष महाराज, माघ मेले से जुड़े घटनाक्रम को लेकर जांच की मांग।
Bureau
Bureau News Desk
15 Apr 2026
01:19 PM
1 min read
लखनऊ में ब्रजेश पाठक के खिलाफ शिकायत, आशुतोष महाराज ने लगाए गंभीर आरोप
हाइलाइट्स
हजरतगंज कोतवाली पहुंचे आशुतोष महाराज, माघ मेले से जुड़े घटनाक्रम को लेकर जांच की मांग।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का मामला सामने आया है। आशुतोष महाराज बुधवार को हज़रतगंज पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी।

आशुतोष महाराज ने आरोप लगाया कि ब्रजेश पाठक ने सनातन से जुड़े मामलों में आपत्तिजनक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि माघ मेले के दौरान एक षड्यंत्र रचा गया, जिसमें कथित तौर पर शंकराचार्य को फोन कर धरना देने के लिए प्रेरित किया गया।

आशुतोष महाराज के अनुसार, यह कॉल चंद्र प्रकाश उपाध्याय के नंबर से लखनऊ से किया गया था और इसमें कहा गया कि जब तक संबंधित व्यक्ति मौके पर न पहुंचे, तब तक धरना समाप्त न किया जाए। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए जांच की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि थाना स्तर पर पहले उनकी बात नहीं सुनी गई, जिसके बाद उन्होंने डीएसपी स्तर के अधिकारी से संपर्क किया। वहां उन्हें जांच का आश्वासन दिया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके पास आरोपों से जुड़े सबूत मौजूद हैं और कॉल डिटेल की जांच कराई जानी चाहिए।

 

इससे पहले आशुतोष महाराज ने सोशल मीडिया पर भी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ टिप्पणी की थी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि वह इस मामले में शिकायत दर्ज कराने हजरतगंज कोतवाली जा रहे हैं।

Explore Related Topics

ब्रजेश पाठक आशुतोष महाराज लखनऊ

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News