Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अफवाहों पर ध्यान न दें, मैं सुरक्षित हूं, बोले बृजभूषण शरण सिंह

Bihar News: तेज बारिश और खराब मौसम के चलते खेत में लैंडिंग हुई बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकाप्टर की
News Desk
News Desk News Desk
30 Oct 2025
07:01 AM
1 min read
अफवाहों पर ध्यान न दें, मैं सुरक्षित हूं, बोले बृजभूषण शरण सिंह
हाइलाइट्स
Bihar News: तेज बारिश और खराब मौसम के चलते खेत में लैंडिंग हुई बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकाप्टर की


>तेज हवाओं और बारिश के बीच बिहार की चुनावी सरजमीं पर रविवार को एक पल के लिए सनसनी फैल गई, जब बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का हेलिकॉप्टर खेत में उतरना पड़ा। मौसम के अचानक बिगड़ने के कारण यह आपात लैंडिंग कराई गई। जैसे ही हेलिकॉप्टर खेत में उतरा, आसपास के लोगों और सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया।


>लेकिन कुछ ही देर में खुद बृजभूषण शरण सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया “मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं, किसी अफवाह पर ध्यान न दें।”


>जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह बिहार के दिनारा और संदेश विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। संदेश की सभा पूरी करने के बाद जब वे हेलिकॉप्टर से दिनारा के लिए रवाना हुए, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज हवा और बारिश के बीच दृश्यता कम हो गई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ से खेत में सुरक्षित लैंडिंग कराई।


>घटना छोटी सासराम और सरफाफर गांव के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोग हेलिकॉप्टर के उतरते ही मौके पर पहुंच गए और नेताओं की मदद की। थोड़ी देर में प्रशासन और पुलिस की टीम भी पहुंच गई।


>पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी कर कहा “आज मेरा दिनारा और संदेश विधानसभा में कार्यक्रम था। संदेश से लौटते वक्त मौसम खराब हो गया, इसलिए हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग खेत में कराई गई। यह कोई दुर्घटना नहीं है। पायलट ने समझदारी से निर्णय लिया। मैं इस वक्त गाड़ी से पटना जा रहा हूं। जनता और प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया। किसी अफवाह में न आएं, मैं और पूरा स्टाफ सुरक्षित हैं।”


>प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हेलिकॉप्टर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया और बृजभूषण सिंह को पटना रवाना किया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पायलट ने बेहद शांत रहकर हेलिकॉप्टर को खेत में उतारा, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News