Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

BSNL के इस प्लान से यूजर के मजे ही मजे

BSNL के नए सस्ते प्लान ने यूजर्स का ध्यान खींचा, Jio और Airtel के समान डेटा बेनेफिट्स अब लगभग आधी कीमत में उपलब्ध।
Bureau
Bureau News Desk
10 May 2026
10:34 AM
1 min read
BSNL के इस प्लान से यूजर के मजे ही मजे
हाइलाइट्स
BSNL के नए सस्ते प्लान ने यूजर्स का ध्यान खींचा, Jio और Airtel के समान डेटा बेनेफिट्स अब लगभग आधी कीमत में उपलब्ध।

 

BSNL ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 225 रुपये का नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा दी जा रही है। कम कीमत में ज्यादा डेटा देने वाले इस प्लान को बाजार में निजी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले एक प्रतिस्पर्धी कदम माना जा रहा है।

 

कंपनी की ओर से पेश किए गए इस नए प्लान का मुख्य फोकस डेटा और कॉलिंग जैसी जरूरी सेवाओं पर रखा गया है। ऐसे यूजर्स, जिन्हें प्रतिदिन ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत होती है और जो कम बजट में रिचार्ज विकल्प तलाशते हैं, उनके लिए यह प्लान उपयोगी साबित हो सकता है। 225 रुपये की कीमत के हिसाब से देखें तो यूजर्स को प्रतिदिन करीब 7.5 रुपये में डेटा, कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

 

BSNL के इस प्लान में प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं, यूजर्स को हर दिन 100 SMS भी दिए जाएंगे। यह प्लान कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है। हालांकि, इस प्लान में किसी भी प्रकार का OTT या एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं किया गया है। यानी यूजर्स को केवल बेसिक टेलीकॉम सेवाएं ही मिलेंगी। यदि कोई ग्राहक OTT प्लेटफॉर्म्स या अतिरिक्त डिजिटल सेवाओं का उपयोग करना चाहता है, तो उसे अलग से रिचार्ज कराना होगा।

 

निजी कंपनियों के प्लान से तुलना करें तो कीमत में बड़ा अंतर दिखाई देता है। Jio अपने 399 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा देती है। इसके अलावा जियो अपने प्लान में क्लाउड स्टोरेज, गूगल जेमिनी प्रो, फैनकोड और जियोहॉटस्टार जैसे अतिरिक्त डिजिटल बेनेफिट्स भी शामिल कर रही है।

 

 

वहीं Airtel का 399 रुपये वाला प्लान भी लगभग समान टेलीकॉम सुविधाएं प्रदान करता है। एयरटेल यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ कंपनी जियोहॉटस्टार और एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम जैसे सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है।

Explore Related Topics

BSNL 225 Recharge Plan BSNL prepaid plan BSNL 2.5GB daily data plan BSNL unlimited calling plan

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →