Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

छिबरामऊ में फायरिंग कर भागे युवक को पुलिस ने पकड़ा

UP News: छिबरामऊ के विशुनगढ़ क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान गोली चलाने के बाद फरार युवक को छिबरामऊ में पुलिस ने पकड़ा। सीओ के नेतृत्व में घेराबंदी कर एक आरोपी हिरासत में लिया गया।
News Desk
News Desk News Desk
07 Dec 2025
03:25 PM
1 min read
छिबरामऊ में फायरिंग कर भागे युवक को पुलिस ने पकड़ा
हाइलाइट्स
UP News: छिबरामऊ के विशुनगढ़ क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान गोली चलाने के बाद फरार युवक को छिबरामऊ में पुलिस ने पकड़ा। सीओ के नेतृत्व में घेराबंदी कर एक आरोपी हिरासत में लिया गया।


>विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के भौंराजपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग करने के बाद फरार हुए युवक को शनिवार शाम छिबरामऊ में पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया।


>पुलिस के अनुसार भौंराजपुर गांव में भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हुआ, जिसके दौरान एक युवक ने कथित रूप से गोली चला दी और वहां से फरार हो गया। इसके बाद छिबरामऊ नगर पालिका रोड पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। करीब सात बजे बाइक सवार युवकों का पीछा करती पुलिस की गाड़ियां देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। सीओ सुरेश मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।


>पकड़े गए युवक को थाने भेज दिया गया। पुलिस देर शाम तक मामले में स्पष्ट जानकारी देने से बचती रही। सीओ सुरेश मलिक ने बताया कि यह विशुनगढ़ क्षेत्र का मामला है और प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद की पुष्टि हुई है। उनके अनुसार एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विशुनगढ़ थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने भी जांच जारी रहने की बात कही।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News