Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

इंडी गठबंधन के तीन बंदर– पप्पू, टप्पू और अप्पू: बिहार में गरजे योगी आदित्यनाथ, विपक्ष पर साधा जोरदार निशाना

Bihar Election: दरभंगा की सियासी जमीन पर गूंजे योगी के शब्द— ‘तीन बंदर’ की राजनीति का बयान जिसने मचा दिया हलचल
News Desk
News Desk News Desk
03 Nov 2025
12:08 AM
1 min read
इंडी गठबंधन के तीन बंदर– पप्पू, टप्पू और अप्पू: बिहार में गरजे योगी आदित्यनाथ, विपक्ष पर साधा जोरदार निशाना
हाइलाइट्स
Bihar Election: दरभंगा की सियासी जमीन पर गूंजे योगी के शब्द— ‘तीन बंदर’ की राजनीति का बयान जिसने मचा दिया हलचल


>बिहार की सियासत इस वक्त गरमाई हुई है, और इसे और गर्म करने का काम कर दिया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के तहत दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे सीएम योगी ने विपक्षी गठबंधन INDIA पर तीखा प्रहार करते हुए कहा “इस गठबंधन में तीन बंदर हैं पप्पू, टप्पू और अप्पू। पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू सच देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता।” योगी आदित्यनाथ का यह बयान न केवल सभा में मौजूद भीड़ के बीच गूंजा, बल्कि पूरे बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।


>सीएम योगी ने कहा कि विपक्षी दलों का उद्देश्य केवल सत्ता में आना है, जबकि एनडीए विकास और सुशासन के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा बंटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। योगी ने जनता से अपील की कि वे एनडीए उम्मीदवार मुरानी मोहन झा को विजयी बनाएं ताकि बिहार में असामाजिक तत्वों और दंगाइयों को पनपने का मौका न मिले। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का ‘योगी मॉडल’ अब पूरे देश में चर्चा का विषय है। “हमने यूपी में पेशेवर अपराधियों की छाती पर बुलडोजर चलवाया है। अब बिहार में भी उसी बुलडोजर की जरूरत है।”


>मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि जब भी बिहार में आरजेडी या कांग्रेस की सरकार आती है, राज्य में अराजकता और जातीय दंगे बढ़ जाते हैं।उन्होंने कहा “आरजेडी के शासनकाल में 76 से अधिक नरसंहार हुए थे। उस वक्त अपहरण एक उद्योग बन गया था। अब मिथिला में सब चंगा है क्योंकि एनडीए सरकार है।” योगी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे विदेशों में जाकर देश की छवि खराब करते हैं। “कांग्रेस, आरजेडी और सपा  ये तीनों दल रामद्रोही हैं, हिंदू विरोधी हैं, और मां जानकी के अपमान के दोषी हैं।”


>सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं और कांग्रेस ने कश्मीर को विवादित बना दिया था। उन्होंने कहा  “कश्मीर से हिंदू पलायन कांग्रेस की नीतियों की देन है, लेकिन आज पीएम मोदी और अमित शाह ने कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त कराया है। ये है नया भारत, जो अब किसी के आगे झुकने वाला नहीं है।”

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News