Saturday, 18 July 2026 | Lucknow | 29°C

भीड़ में खड़े युवक पर पड़ी सीएम योगी की नजर, मंच पर बुलाकर पीठ थपथपाई और दिया आशीर्वाद

जनसभा में हाथ से बनाया मुख्यमंत्री का चित्र लेकर खड़े युवक को संबोधन के बाद मंच पर बुलाया गया। मुख्यमंत्री ने उससे बातचीत की, आशीर्वाद दिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र, चेक, स्वीकृति पत्र तथा चाबियां भी वितरित कीं।
Bureau
Bureau News Desk
17 Jul 2026
08:53 PM
1 min read
भीड़ में खड़े युवक पर पड़ी सीएम योगी की नजर, मंच पर बुलाकर पीठ थपथपाई और दिया आशीर्वाद
हाइलाइट्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली की जनसभा में भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया।
युवक मुख्यमंत्री का हाथ से बनाया चित्र लेकर जनसभा में पहुंचा था।
मुख्यमंत्री ने चित्र स्वीकार कर युवक से बातचीत की और पीठ थपथपाकर आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने कैराना में निर्माणाधीन पीएसी परिसर का निरीक्षण किया।

शामली की जनसभा में शुक्रवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हाथ से बनाया चित्र लेकर भीड़ में खड़ा एक युवक लगातार मंच की ओर उसे दिखाने की कोशिश कर रहा था। संबोधन समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री की नजर जब उस युवक पर पड़ी तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को उसे मंच पर बुलाने का निर्देश दिया।

युवक मंच पर पहुंचा तो उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनका हाथ से बनाया चित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उससे कुछ देर बातचीत की। इस दौरान युवक ने मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श किए, जिस पर मुख्यमंत्री ने उसे आशीर्वाद देते हुए उसकी पीठ थपथपाई। मंच पर घटित यह दृश्य जनसभा में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

यह खबर भी पढ़े - यूपी में मिलावट पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹11.66 करोड़ की खाद्य सामग्री जब्त, 6 एफआईआर दर्ज

जनसभा में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना में निर्माणाधीन पीएसी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली और संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाओं को मजबूत करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक और चाबियां भी प्रदान कीं। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा ई-रिक्शा वितरण जैसी योजनाओं के लाभार्थी शामिल रहे।

कार्यक्रम में रूबी और निगम को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के नियुक्ति पत्र दिए गए। जय सिंह को कृषि यंत्र योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई। राजपाल और सुनीता को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के स्वीकृति पत्र तथा ब्रजेश को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास की चाबी प्रदान की गई।

इसके अलावा गीता को ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के लिए 5.83 करोड़ रुपये से अधिक का चेक प्रदान किया गया। सरिता और अनिता को ई-रिक्शा की चाबियां दी गईं। निशांत जैन को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 25 लाख रुपये का चेक, नाजिम को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 3.31 लाख रुपये का चेक, जबकि नौशिदा को निराश्रित महिला पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र दिया गया। अक्षिता जैन और निकिता चौधरी को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

जनसभा के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को एक ही मंच से सहायता उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Explore Related Topics

उत्तर प्रदेश शामली कैराना सीएम योगी योगी आदित्यनाथ जनसभा आंगनबाड़ी सरकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पीएसी राजनीति यूपी सरकार लाभार्थी नियुक्ति पत्र

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News