Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

गोरखपुर में दीपक गुप्ता के परिवार से मिले सीएम योगी

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों पशु तस्करों के हमले में मृत दीपक गुप्ता के परिवार से मुलाकात कर उन्हें पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की और अपनी संवेदना व्यक्त की।
News Desk
News Desk News Desk
22 Sep 2025
04:19 AM
1 min read
गोरखपुर में दीपक गुप्ता के परिवार से मिले सीएम योगी
हाइलाइट्स
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों पशु तस्करों के हमले में मृत दीपक गुप्ता के परिवार से मुलाकात कर उन्हें पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की और अपनी संवेदना व्यक्त की।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में बीते दिनों पशु तस्करों के हमले में मृत हुए दीपक गुप्ता के परिवार से मुलाकात कर उनकी वेदना में संवेदना और आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक प्रदान करते हुए आश्वस्त किया कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।


>15-16 सितंबर की रात पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआचाफी गांव में हुई इस हत्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्रामीणों की पिटाई से घायल गिरोह का एक सदस्य भी दम तोड़ चुका है। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर प्रशासन लगातार दीपक के परिजनों के संपर्क में था। सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने दीपक के माता-पिता और परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस मौके पर सांसद रविकिशन शुक्ल और विधायक महेंद्रपाल सिंह भी मौजूद रहे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News