Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

CM योगी देर शाम उतरे सड़क पर, विकास की जमीनी हकीकत का लिया जायजा

News Desk
News Desk News Desk
16 Jun 2025
01:01 PM
1 min read
CM योगी देर शाम उतरे सड़क पर, विकास की जमीनी हकीकत का लिया जायजा


>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की हकीकत परखने के लिए रविवार देर शाम वाराणसी की सड़कों पर खुद उतरकर निरीक्षण किया। उन्होंने मोहनसराय से कैंट तक 11.80 किमी लंबे सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया, जिसकी लागत ₹412.53 करोड़ है और यह कार्य लगभग 89 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यह कार्य हर हाल में अगस्त तक पूरा होना चाहिए।


>मुख्यमंत्री ने वाराणसी-प्रयागराज रेल खण्ड के मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर 649.44 मीटर लंबे और 7.50 मीटर चौड़े रेल उपरिगामी सेतु का भी निरीक्षण किया, जिसकी लागत ₹42.22 करोड़ है। उन्होंने इस परियोजना को भी अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस ब्रिज के बनने से लगभग 1.50 लाख की आबादी वाले 26 ग्रामों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनके आवागमन में सुगमता आएगी।


>यह मार्ग बीएचयू, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, और कई प्रमुख स्थलों से जुड़ता है। यात्रियों को अक्सर जाम की स्थिति से जूझना पड़ता था, जो अब इस परियोजना के पूर्ण होने से समाप्त हो सकेगा। साथ ही यह मार्ग श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का मुख्य रूट होने के कारण महीनेभर के लिए बंद रहता है, जिससे शहर का यातायात बुरी तरह प्रभावित होता था। सर्विस लेन बनने से यह समस्या भी दूर होगी।


>इस परियोजना में केवल सड़क ही नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा, यूटिलिटी डक्ट, स्ट्रीट लाइट, फुटपाथ, और जंक्शन सुधार जैसे कार्य भी शामिल हैं। वर्षा ऋतु में जलजमाव और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए विशेष योजना बनाई गई है। सीएम योगी ने अधिकारियों से रोड कटिंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए यूटिलिटी डक्ट का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।


>मोहनसराय-अदलपुरा रेल मार्ग पर निर्माणाधीन सेतु, क्षेत्रीय नागरिकों को राजातालाब, बाबतपुर एयरपोर्ट, और अन्य प्रमुख स्थलों तक कम समय में पहुंच दिलाएगा। यह मार्ग गिट्टी व बालू के ट्रकों के संचालन के लिए भी महत्त्वपूर्ण है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News