Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दिल्ली ब्लास्ट की वजह से टली शाहिद-रश्मिका-कृति की कॉकटेल 2 की शूटिंग

लाल किले के पास हुए धमाके के बाद दिल्ली में माहौल बदला और इसका असर सीधे बॉलीवुड तक पहुंचा। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग अचानक रोक दी गई है, लेकिन क्यों?
News Desk
News Desk News Desk
11 Nov 2025
06:59 PM
1 min read
दिल्ली ब्लास्ट की वजह से टली शाहिद-रश्मिका-कृति की कॉकटेल 2 की शूटिंग
हाइलाइट्स
लाल किले के पास हुए धमाके के बाद दिल्ली में माहौल बदला और इसका असर सीधे बॉलीवुड तक पहुंचा। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग अचानक रोक दी गई है, लेकिन क्यों


>दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट का असर अब फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ गया है। इस घटना में 12 लोगों की मौत और 25 घायल होने के बाद प्रशासन और पुलिस चौकन्नी है। इसी वजह से कॉकटेल 2 की शूटिंग, जो 12 नवंबर से राजधानी में शुरू होने वाली थी, अब पोस्टपोन कर दी गई है।


>शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ यह हाई-प्रोफाइल शूट एक हफ्ते तक चलना था। मेकर्स ने दिल्ली में एक बड़े इवेंट और पुरानी दिल्ली के कई लोकेशन पर शूट की तैयारी की थी।


>मेकर्स टीम से जुड़े के मुताबिक,सुरक्षा कारण ही शूटिंग टालने का मुख्य कारण हैं। कहा गया दिल्ली में हालात सामान्य होते ही टीम शूटिंग शुरू करेगी। दिसंबर में शेड्यूल रीशेड्यूल करने की संभावना है, लेकिन तारीखें अभी तय नहीं हैं।


>कॉकटेल 2 की टीम पहले ही यूरोप में शूट का बड़ा हिस्सा पूरा कर चुकी है। दिल्ली वाला शेड्यूल फिल्म की कहानी में अहम हिस्से के रूप में देखा जा रहा था। फिल्म 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। मूल फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी थे, और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। अब निर्देशक होमी अदजानिया नए स्टार कास्ट के साथ कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News