Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बिहार चुनाव हार पर कांग्रेस की दिल्ली समीक्षा बैठक | 61 प्रत्याशियों से रिपोर्ट तलब

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की दिल्ली में समीक्षा बैठक आयोजित। सभी 61 प्रत्याशियों से क्षेत्रवार रिपोर्ट मांगी गई। संगठनात्मक सुधार और आगे की रणनीति पर भी चर्चा।
News Desk
News Desk News Desk
27 Nov 2025
02:46 PM
1 min read
बिहार चुनाव हार पर कांग्रेस की दिल्ली समीक्षा बैठक | 61 प्रत्याशियों से रिपोर्ट तलब
हाइलाइट्स
Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की दिल्ली में समीक्षा बैठक आयोजित। सभी 61 प्रत्याशियों से क्षेत्रवार रिपोर्ट मांगी गई। संगठनात्मक सुधार और आगे की रणनीति पर भी चर्चा।

बिहार विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। चुनाव में मात्र छह सीटें मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व ने हार के कारणों का मूल्यांकन करने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं और 61 प्रत्याशियों को चर्चा के लिए बुलाया।

यह बैठक चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश नेतृत्व के साथ कांग्रेस की पहली व्यापक समीक्षा है। पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें। इन रिपोर्टों में हार के कारणों, स्थानीय मुद्दों, संगठनात्मक कमियों और बूथ-स्तर की स्थिति का उल्लेख अनिवार्य किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह दस्तावेज आगे की चुनावी रणनीति के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर भी चर्चा होने की संभावना है, विशेषकर पंचायत, लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए। पार्टी भविष्य में नए नेताओं की पहचान, जनसंपर्क अभियानों को विस्तार, जमीनी संगठन के पुनर्गठन और सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विचार कर रही है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News