Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: ठेकेदार की गला रेतकर हत्या, कमरे में मिला खून से सना शव

News Desk
News Desk News Desk
24 Jun 2025
03:35 AM
1 min read
लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: ठेकेदार की गला रेतकर हत्या, कमरे में मिला खून से सना शव


>राजधानी लखनऊ के गुडंबा इलाके में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अर्जुन एन्क्लेव में रहने वाले 46 वर्षीय ठेकेदार उमा शंकर सिंह की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। उनका खून से सना शव उनके कमरे के बेड पर पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

युवती ने खोला बंद कमरा, मिली लाश


>पुलिस के अनुसार, उमा शंकर सिंह मोहम्मद मुस्तकीम खान के मकान में किराए पर रहते थे। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे, एक परिचित युवती उनके कमरे पर काम के सिलसिले में पहुंची। कमरा बाहर से बंद था। युवती के पास मौजूद दूसरी चाबी से जब उसने दरवाजा खोला तो भीतर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए  उमा शंकर का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था।


>घबराई युवती ने तुरंत मकान मालिक मुस्तकीम खान को सूचना दी। उन्होंने भी कमरे में जाकर स्थिति देखी और तुरंत पुलिस को जानकारी दी।

फोरेंसिक टीम और पुलिस जुटी जांच में


>घटना की सूचना मिलते ही गुडंबा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने कमरे से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।


>डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संदिग्ध युवती हिरासत में, संबंधों की भी जांच


>सूत्रों के अनुसार, जिस युवती ने घटना की जानकारी दी थी, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके साथ उसकी मां से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि युवती का उमा शंकर के घर नियमित आना-जाना था और उसके पास कमरे की डुप्लीकेट चाबी भी थी।

किराए पर आए थे, परिवार सुलतानपुर में


>मकान मालिक मोहम्मद मुस्तकीम खान ने बताया कि फरवरी में वह बेंगलुरु में बेटे के पास गए थे। कॉलोनी के गार्ड की सिफारिश पर उन्होंने उमा शंकर को दो महीने पहले कमरा किराए पर दिया था। वे अक्सर अकेले ही रहते थे और हर 10-15 दिन में एक बार आते थे।


>चार दिन पहले उमा शंकर अपने सुलतानपुर स्थित गांव से बेटे का जन्मदिन मनाकर लौटे थे। सोमवार शाम वह कुछ लोगों के साथ आए और “नमस्ते” कहकर कमरे में चले गए थे। इसके बाद यह दिल दहला देने वाली घटना हुई।


>


>

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News