Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दिल्ली ब्लास्ट में यूपी के अमरोहा के दो दोस्तों की मौत, लाल किला मेट्रो स्टेशन पर आख़िरी मुलाक़ात बनी काल

Delhi Blast: दो दोस्त, एक मुलाकात… और अचानक हुआ एक ऐसा धमाका जिसने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। लाल किला मेट्रो स्टेशन पर बस कुछ मिनटों की दूरी ने दो ज़िंदगियों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
News Desk
News Desk News Desk
11 Nov 2025
12:29 PM
1 min read
दिल्ली ब्लास्ट में यूपी के अमरोहा के दो दोस्तों की मौत, लाल किला मेट्रो स्टेशन पर आख़िरी मुलाक़ात बनी काल
हाइलाइट्स
Delhi Blast: दो दोस्त, एक मुलाकात… और अचानक हुआ एक ऐसा धमाका जिसने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। लाल किला मेट्रो स्टेशन पर बस कुछ मिनटों की दूरी ने दो ज़िंदगियों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।


>राजधानी दिल्ली में हुए धमाके ने दो परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया। अमरोहा के रहने वाले लोकेश अग्रवाल और अशोक कुमार इस ब्लास्ट में दर्दनाक रूप से मौत के शिकार हुए। दोनों अच्छे दोस्त थे और सोमवार को उनकी मुलाक़ात दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर तय थी।


>52 वर्षीय लोकेश अग्रवाल, हसनपुर क्षेत्र के रहरा अड्डा निवासी थे। वे अपने बीमार रिश्तेदार का हाल जानने दिल्ली आए थे। वहीं, उनके मित्र अशोक कुमार, जो दिल्ली में डीटीसी बस में कंडक्टर थे, दोस्त के बुलावे पर मिलने लाल किला मेट्रो स्टेशन पहुंचे। लेकिन किसे पता था, यह मुलाक़ात उनकी आखिरी भेंट होगी।


>मेट्रो स्टेशन के बाहर दोनों जैसे ही मिले, अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों मौके पर ही बुरी तरह घायल होकर दम तोड़ बैठे। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और इलाके में मातम का माहौल पसर गया।


>घटना की खबर लगते ही अमरोहा में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के थे। अशोक की शादी कुछ ही वर्ष पहले हुई थी। पीछे पत्नी, मां और दो छोटे बच्चे हैं। वहीं, लोकेश भी अपने परिवार के सहारे थे।


>दिल्ली पुलिस घटना की जांच में जुटी है और धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों परिवार दिल्ली पहुंच चुके हैं और अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News