Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी के देवरिया से कपड़े खरीदने गया दुकानदार दिल्ली ब्लास्ट के हादसे का बना शिकार

Delhi Blast: लाल किले के पास धमाके की खबर जैसे ही चली, देवरिया में एक परिवार की धड़कनें थम गईं। टीवी पर नाम चला, तो पूरा मोहल्ला सन्न था क्योंकि घायल शिवा वही था, जो बस कपड़े खरीदने दिल्ली गया था।
News Desk
News Desk News Desk
11 Nov 2025
03:08 PM
1 min read
यूपी के देवरिया से कपड़े खरीदने गया दुकानदार दिल्ली ब्लास्ट के हादसे का बना शिकार
हाइलाइट्स
Delhi Blast: लाल किले के पास धमाके की खबर जैसे ही चली, देवरिया में एक परिवार की धड़कनें थम गईं। टीवी पर नाम चला, तो पूरा मोहल्ला सन्न था क्योंकि घायल शिवा वही था, जो बस कपड़े खरीदने दिल्ली गया था।


>राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए धमाके में उत्तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला शिवा जायसवाल (28) भी घायल हो गया। हादसे के वक्त वह अपनी रेडीमेड दुकान के लिए कपड़े खरीदने बाजार गया था। वर्तमान में उसका इलाज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।


>देवरिया के भलुअनी कस्बे के निवासी और स्वर्गीय सुभाष जायसवाल के बेटे शिवा की इलाके में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। वह बीते 9 नवंबर को कपड़े खरीदने दिल्ली पहुंचा था और सामान लेने के बाद अपनी बहन के घर जा रहा था, तभी यह विस्फोट हो गया।


>शिवा की बहन रंजना ने बताया कि टीवी पर खबर चलते ही उन्हें शिवा के घायल होने की जानकारी मिली। अचानक हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। शिवा की मां तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। वहीं, देवरिया में उसके घर पर शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है और लोग शिवा की सलामती की दुआ कर रहे हैं। शिवा की बहन दिल्ली में ही रहती हैं। उन्होंने बताया कि शिवा अब ठीक है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है और डॉक्टर लगातार निगरानी रख रहे हैं।


>शिवा की दुकान पर काम करने वाली सानिया ने बताया वह कपड़ों की मार्केटिंग के लिए दिल्ली गए थे। कल खरीददारी की और वापसी में हादसे में घायल हो गए। आज भी उन्हें और सामान खरीदना था।


>

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News