Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दिल्ली ब्लास्ट में यूपी के श्रावस्ती के युवक की हुई दर्दनाक मौत

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण धमाके ने न सिर्फ राजधानी को दहला दिया, बल्कि सैकड़ों किलोमीटर दूर श्रावस्ती में भी मातम छा गया। एक सामान्य मजदूर की अचानक हुई मौत ने पूरे गांव की खुशियाँ छीन लीं...
News Desk
News Desk News Desk
11 Nov 2025
06:12 PM
1 min read
दिल्ली ब्लास्ट में यूपी के श्रावस्ती के युवक की हुई दर्दनाक मौत
हाइलाइट्स
Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण धमाके ने न सिर्फ राजधानी को दहला दिया, बल्कि सैकड़ों किलोमीटर दूर श्रावस्ती में भी मातम छा गया। एक सामान्य मजदूर की अचानक हुई मौत ने पूरे गांव की खुशियाँ छीन लीं


>दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण कार धमाके में मरने वालों में उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिला के एक युवक का नाम भी शामिल है। घटना ने जहां दिल्ली को स्तब्ध कर दिया, वहीं श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में कोहराम मच गया है।


>धमाके में जान गंवाने वाले युवक की पहचान दिनेश कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 15 सालों से दिल्ली में इनविटेशन कार्ड की दुकान पर मजदूरी करते थे। रोज की तरह इस बार भी दिनेश अपने काम पर गए थे, लेकिन रात होते-होते उनका घर उजड़ गया।


>परिवार के अनुसार, दिनेश अपने तीन भाइयों और बेटे के साथ दिल्ली में रहते थे, जबकि पत्नी रीना मिश्रा और उनकी दो बेटियां श्रावस्ती के गांव में रहती हैं। दिनेश ही परिवार के लिए एकमात्र सहारा थे और उन्हीं की कमाई से बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलता था।


>धमाके की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दिनेश के पिता भूरे ने बताया कि जैसे ही टीवी पर दिल्ली धमाके की खबर आई, उन्होंने तुरंत बेटों को फोन किया। लेकिन दिनेश का फोन नहीं लग रहा था। कुछ देर बाद मिली सूचना ने सारे सपने तोड़ दिए दिनेश भी धमाके में मारे गए थे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News