Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार ब्लास्ट से दहली दिल्ली: मौतें बढ़ीं, फिदायीन हमले की आशंका

Delhi Blast: सामान्य सी शाम थी, लाल किले के पास रोज़ की तरह भीड़ थी लेकिन तभी एक कार में ऐसा धमाका हुआ कि पूरा इलाका दहल उठा। जिसके बाद सिर्फ जानकारी मिली तो लाश और गंभीर अवस्था में घायलों की संख्या की....
News Desk
News Desk News Desk
11 Nov 2025
12:59 PM
1 min read
लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार ब्लास्ट से दहली दिल्ली: मौतें बढ़ीं, फिदायीन हमले की आशंका
हाइलाइट्स
Delhi Blast: सामान्य सी शाम थी, लाल किले के पास रोज़ की तरह भीड़ थी लेकिन तभी एक कार में ऐसा धमाका हुआ कि पूरा इलाका दहल उठा। जिसके बाद सिर्फ जानकारी मिली तो लाश और गंभीर अवस्था में घायलों की संख्या की


>राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षाबलों ने मौके को तत्काल घेर लिया।


>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं और सड़क पर भगदड़ मच गई। घायल लोगों की चीख-पुकार से माहौल दहशत भरा हो गया। घायलों में अंकुश शर्मा (28) और राहुल कौशिक (20) भी शामिल हैं, जो गौरी शंकर मंदिर से लौट रहे थे।


>डॉक्टरों के मुताबिक, अंकुश की हालत बेहद नाजुक है और उनका लगभग 80% शरीर झुलस चुका है। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर प्रतयक्षदर्शी नेन्सी मेहता के अनुसार विस्फोट इतना तेज़ था की काफी समय तक कानो में उस विस्टॉफ की आवाज़ गूंजती रही। 


>दिल्ली पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आत्मघाती (फिदायीन) हमले की संभावना जताई है। सूत्रों का दावा है कि संदिग्ध व्यक्ति ने कथित तौर पर फरीदाबाद मॉड्यूल के पकड़े जाने के बाद जल्दबाज़ी में हमला अंजाम दिया। धमाके में हाई-ग्रेड विस्फोटक के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। UAPA और Explosives Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से नमूने एकत्र कर जांच में जुटी है।


>हमले के बाद पूरे दिल्ली NCR में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर RPF और GRP की तैनाती है डॉग स्क्वॉड सक्रिय चप्पे चप्पे पर सक्रिय है, यात्रियों की सख्त जांच की जा रही है, संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज हो चुकी है, अधिकारियों के अनुसार, जांच एजेंसियां हमले के विदेशी कनेक्शन और संभावित मॉड्यूल की तलाश में जुटी हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News