Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दिल्ली के राज निवास का नाम बदला, अब कहा जाएगा लोक निवास

Delhi News: दिल्ली के राज निवास का नाम बदलकर ‘लोक निवास’ कर दिया गया है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद बदलाव लागू हुआ। राज्यसभा में इस मुद्दे पर नोकझोंक भी हुई।
News Desk
News Desk News Desk
03 Dec 2025
05:46 PM
1 min read
दिल्ली के राज निवास का नाम बदला, अब कहा जाएगा लोक निवास
हाइलाइट्स
Delhi News: दिल्ली के राज निवास का नाम बदलकर ‘लोक निवास’ कर दिया गया है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद बदलाव लागू हुआ। राज्यसभा में इस मुद्दे पर नोकझोंक भी हुई।


>राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ‘राज निवास’ का नाम औपचारिक रूप से बदलकर अब ‘लोक निवास’ कर दिया गया है। उपराज्यपाल द्वारा लिया गया यह निर्णय गृह मंत्रालय के 25 नवंबर 2025 के आदेश के आधार पर लागू हुआ है।


>आदेश के लागू होने के बाद ‘राज निवास’ अब आधिकारिक रूप से ‘लोक निवास’ कहलाएगा। इसकी जानकारी राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट, देशभर के राज्यपालों, मुख्यमंत्री कार्यालयों और अन्य प्रमुख विभागों को भेज दी गई है। गृह मंत्रालय द्वारा देशभर के राजभवनों का नाम ‘लोक भवन’ करने के निर्देश का मुद्दा बुधवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान उठा। टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा कि संसद, विधानसभा और मंत्रिमंडल को इस बदलाव की पूर्व जानकारी नहीं दी गई। सभापति ने उन्हें केवल विषय पर बोलने की सलाह दी और असंबंधित टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया।


>सदन के नेता जे.पी. नड्डा ने भी विषय से इतर हिस्सों पर आपत्ति जताई। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सेन का समर्थन करते हुए कहा कि सदस्य ने विषय से हटकर कोई अनुचित टिप्पणी नहीं की। सभापति ने कार्यवाही नियमों के अनुसार चलाने की बात कहते हुए सदस्यों से सूचीबद्ध विषयों पर ही बोलने का अनुरोध किया।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News