Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दिल्ली में स्पेशल 26 स्टाइल सोना लूटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने करोल बाग में फर्जी ईडी-इनकम टैक्स अफसर बनकर सोना लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया। 72 घंटे में पांच गिरफ्तार, सोना और नकद बरामद।
News Desk
News Desk News Desk
07 Dec 2025
11:33 AM
1 min read
दिल्ली में स्पेशल 26 स्टाइल सोना लूटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
हाइलाइट्स
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने करोल बाग में फर्जी ईडी-इनकम टैक्स अफसर बनकर सोना लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया। 72 घंटे में पांच गिरफ्तार, सोना और नकद बरामद।


>दिल्ली पुलिस ने करोल बाग में फर्जी ईडी और आयकर अधिकारी बनकर सोना लूटने वाली गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 72 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


>पुलिस के अनुसार 27 नवंबर को नौ लोगों का समूह ज्वैलरी वर्कशॉप में नकली पुलिस वर्दी, फर्जी आईडी और अधिकारियों की पहचान के साथ घुसा। कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर उन्होंने खुद को सरकारी टीम बताया और कथित छापेमारी के दौरान लगभग एक किलो सोना लेकर फरार हो गए। आरोपी डीवीआर भी साथ ले गए ताकि फुटेज न मिले।


>जांच के दौरान पुलिस ने 250 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी निगरानी के आधार पर इंटरस्टेट ऑपरेशन चलाकर बहादुरगढ़, रोहतक, हिसार, हांसी और दिल्ली में छापेमारी की। पकड़े गए आरोपियों के पास से 435.03 ग्राम सोना, 3.97 लाख रुपये नकद और तीन वाहन बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि वारदात का प्लान फिल्म ‘स्पेशल 26’ से प्रेरित था। आरोपियों में एक सरकारी विभाग का कर्मचारी और एक व्यक्ति शामिल है जो खुद को मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग में ओएसडी बताता है। पुलिस के अनुसार गैंग के तीन सदस्य अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News