Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

स्ट्रेचर पर पड़े मरीज को देख भड़के डिप्टी सीएम, अस्पताल प्रशासन को लगाई फटकार

News Desk
News Desk News Desk
07 Jun 2025
08:57 AM
1 min read
स्ट्रेचर पर पड़े मरीज को देख भड़के डिप्टी सीएम, अस्पताल प्रशासन को लगाई फटकार


>उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को बाराबंकी जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर के औचक निरीक्षण पर पहुंचे, जहां मरीज को स्ट्रेचर पर इलाज कराते देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर मौजूद अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि “मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”


>करीब दोपहर दो बजे जब डिप्टी सीएम ट्रामा सेंटर पहुंचे, तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में गंदगी और कूड़े के ढेर को लेकर नाराज़गी जताई। स्वास्थ्यकर्मियों से स्वीपर की उपस्थिति को लेकर पूछताछ की और इमरजेंसी रजिस्टर की जांच की।


>बृजेश पाठक ने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। मरीजों ने भोजन, सफाई और दवाओं को लेकर अपनी राय दी। डिप्टी सीएम ने गर्मी को देखते हुए वार्ड में कूलर लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।


>उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सरकारी अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। मरीजों को बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए, चाहे वे किसी भी तबके से आते हों।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News