Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर एनकाउंटर में ढेर

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में गोलियों की गड़गड़ाहट के बीच यूपी एसटीएफ ने बरेली फायरिंग के दोनों शूटरों को मौत के घाट उतार दिया। दिशा पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले कुख्यात बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गए।
News Desk
News Desk News Desk
17 Sep 2025
10:43 PM
1 min read
दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर एनकाउंटर में ढेर
हाइलाइट्स
गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में गोलियों की गड़गड़ाहट के बीच यूपी एसटीएफ ने बरेली फायरिंग के दोनों शूटरों को मौत के घाट उतार दिया। दिशा पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले कुख्यात बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गए।


>बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के बाद फरार चल रहे दोनों शूटरों का अंत एनकाउंटर में हुआ। यूपी एसटीएफ ने बुधवार (17 सितंबर) को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों "रविंद्र (रोहतक) और अरुण (सोनीपत)" को मार गिराया। यह वही अपराधी थे जिन्होंने 12 सितंबर को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पूरे बरेली को दहला दिया था।


>जांच में सामने आया कि दोनों शूटर कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गिरोह से जुड़े थे। मुठभेड़ के बाद एसटीएफ ने मौके से ग्लॉक, जिगाना पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।


>12 सितंबर की तड़के 3:45 बजे बरेली के सिविल लाइंस इलाके में दिशा पाटनी के घर के बाहर दो बाइक सवार हमलावरों ने 8-10 राउंड फायरिंग की थी। सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद एक्ट्रेस के पिता और रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की थी। मुख्यमंत्री ने न केवल परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया बल्कि अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश भी दिया था।


>पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और क्राइम रिकॉर्ड खंगालकर दोनों हमलावरों की पहचान की और फिर ऑपरेशन चलाकर उन्हें ढेर कर दिया।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News