Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

पिता के निधन से टूटीं दिशा वकानी, अंतिम संस्कार में भावुक दृश्य हुए कैमरे में कैद

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा शोक का माहौल, परिवार के सदस्य भी नजर आए गहरे सदमे में।
Bureau
Bureau News Desk
08 Apr 2026
04:16 PM
1 min read
पिता के निधन से टूटीं दिशा वकानी, अंतिम संस्कार में भावुक दृश्य हुए कैमरे में कैद
हाइलाइट्स
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा शोक का माहौल, परिवार के सदस्य भी नजर आए गहरे सदमे में।

लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का 7 अप्रैल की सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

 

अंतिम संस्कार में भावुक दिखीं दिशा वकानी: पिता के निधन के बाद सामने आए वीडियो में दिशा वकानी को अंतिम दर्शन के दौरान भावुक अवस्था में देखा गया। वायरल हो रहे एक वीडियो में वह अपने पिता को अंतिम विदाई देती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनकी नजर जैसे ही कैमरे पर पड़ी, उन्होंने अपना चेहरा दुपट्टे से ढक लिया।

 

इसके अलावा, उन्होंने मास्क से भी अपने चेहरे को कवर कर रखा था, हालांकि कैमरे में उनकी भावुक झलक कैद हो गई। वीडियो में उनके चेहरे पर पिता को खोने का दर्द साफ तौर पर देखा जा सकता है।

 

परिवार के अन्य सदस्य भी शोक में: एक अन्य वीडियो में दिशा वकानी के भाई मयूर वकानी को भी भावुक अवस्था में देखा गया। वह अपने पिता की अर्थी को कंधा देते नजर आए। मयूर वकानी भी उसी शो में सुंदरलाल के किरदार के लिए जाने जाते हैं।

 

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो: सोशल मीडिया पर अंतिम संस्कार से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वकानी परिवार के सदस्यों का दुख स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इन वीडियो में परिवार के करीबी लोग भी मौजूद नजर आए। इन दृश्यों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, जहां एक ओर दिशा वकानी को स्क्रीन पर हमेशा हंसते-मुस्कुराते देखा गया, वहीं इस कठिन समय में उनका भावुक रूप सामने आया है।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TFB Media Official (@tfbmediaofficial)

Explore Related Topics

दिशा वकानी भीम वकानी निधन तारक मेहता का उल्टा चश्मा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →