Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

DMI Finance ने बोर्ड में शामिल कीं RBI की पूर्व ED, गवर्नेंस और जोखिम प्रबंधन पर रहेगा फोकस

चार दशक का केंद्रीय बैंकिंग अनुभव रखने वाली डॉ. मीना हेमचंद्र DMI Finance की गवर्नेंस और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने में निभाएंगी भूमिका।
Bureau
Bureau News Desk
04 Jun 2026
03:59 PM
1 min read
DMI Finance ने बोर्ड में शामिल कीं RBI की पूर्व ED, गवर्नेंस और जोखिम प्रबंधन पर रहेगा फोकस
हाइलाइट्स
चार दशक का केंद्रीय बैंकिंग अनुभव रखने वाली डॉ
मीना हेमचंद्र DMI Finance की गवर्नेंस और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने में निभाएंगी भूमिका।

डिजिटल-फर्स्ट एनबीएफसी कंपनी DMI Finance ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉ. मीना हेमचंद्र को गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 15 मई 2026 को आयोजित बैठक में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। कंपनी ने बताया कि यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब DMI Finance अपने कंस्यूमर लेंडिंग और एमएसएमई कारोबार का विस्तार कर रही है। साथ ही कंपनी अपने गवर्नेंस, जोखिम प्रबंधन और निगरानी ढांचे को भी और मजबूत करने पर काम कर रही है।

 

डॉ. मीना हेमचंद्र को भारतीय बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में लगभग 40 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के विभिन्न विभागों में काम किया और जून 2015 से नवंबर 2017 तक RBI की कार्यकारी निदेशक रहीं। अपने कार्यकाल के दौरान वे बैंकों, व एनबीएफसी और सहकारी बैंकों की निगरानी से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वित्तीय प्रणाली, नियामकीय ढांचे, जोखिम प्रबंधन और बैंकिंग पर्यवेक्षण के क्षेत्रों में उनका अनुभव उल्लेखनीय माना जाता है।

 

DMI Finance के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक शिवाशिष चटर्जी ने नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कंपनी डॉ. मीना हेमचंद्र का बोर्ड में स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय वित्तीय प्रणाली, नियामकीय संरचना, बैंकिंग पर्यवेक्षण, जोखिम प्रबंधन और साइबर सुरक्षा गवर्नेंस के क्षेत्र में उनका अनुभव कंपनी के लिए महत्वपूर्ण होगा। उनके मार्गदर्शन से DMI Finance की गवर्नेंस व्यवस्था और मजबूत होगी तथा कंपनी के सतत विकास के अगले चरण को समर्थन मिलेगा।

Explore Related Topics

DMI Finance Dr Meena Hemchandra RBI Former ED Non Executive Director NBFC News DMI Finance Board Appointment Banking News India

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →