Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में डॉ. सुरेन्द्र शाही सम्मानित, परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान

लखनऊ में परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सुरेन्द्र शाही को सम्मानित किया गया। उन्होंने 1135 महिला और 15 पुरुष नसबंदी ऑपरेशन किए।
Bureau
Bureau News Desk
13 Mar 2026
07:13 PM
1 min read
लखनऊ में डॉ. सुरेन्द्र शाही सम्मानित, परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान
हाइलाइट्स
लखनऊ में परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ
सुरेन्द्र शाही को सम्मानित किया गया। उन्होंने 1135 महिला और 15 पुरुष नसबंदी ऑपरेशन किए।

परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्र शाही को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डॉ. सुरेन्द्र शाही ने वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित नियत सेवा दिवस के दौरान 1135 महिला नसबंदी और 15 पुरुष नसबंदी ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि निदेशालय द्वारा 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति के बाद भी डॉ. शाही को पुनर्नियोजित किया गया है और वह सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. शाही का समर्पण और कार्यशैली अन्य चिकित्सकों के लिए प्रेरणादायक है और इससे परिवार कल्याण कार्यक्रम में भागीदारी बढ़ेगी।

 

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी के अनुसार जनपद में अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच सभी सीएचसी पर कुल 6399 महिला और 71 पुरुष नसबंदी ऑपरेशन किए गए हैं, जिनमें से 1135 महिला और 15 पुरुष नसबंदी डॉ. शाही द्वारा की गई हैं।

 

उन्होंने बताया कि मोहनलालगंज सीएचसी में 204, काकोरी में 198, इटौंजा में 194, बक्शी का तालाब में 189 और सरोजिनी नगर सीएचसी में 140 महिला नसबंदी ऑपरेशन किए गए। दिसंबर, जनवरी और फरवरी महीनों में लाभार्थियों की संख्या अधिक रही। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव, जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक विष्णु प्रताप सहित विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Explore Related Topics

डॉ सुरेन्द्र शाही परिवार कल्याण कार्यक्रम नसबंदी ऑपरेशन लखनऊ

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News