Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बाराबंकी में पुल से गिरा तेज़ रफ़्तार डंपर, गरीब रथ एक्सप्रेस बची बड़े हादसे का शिकार होने से

Barabanki News: बाराबंकी में फतेहपुर मार्ग स्थित पुल से एक तेज रफ्तार डंपर बुधवार रात रेलवे लाइन पर गिर गया, जिससे अमृतसर-बिहार गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बची।
News Desk
News Desk News Desk
27 Nov 2025
12:36 AM
1 min read
बाराबंकी में पुल से गिरा तेज़ रफ़्तार डंपर, गरीब रथ एक्सप्रेस बची बड़े हादसे का शिकार होने से
हाइलाइट्स
Barabanki News: बाराबंकी में फतेहपुर मार्ग स्थित पुल से एक तेज रफ्तार डंपर बुधवार रात रेलवे लाइन पर गिर गया, जिससे अमृतसर-बिहार गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बची।

रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार डंपर फतेहपुर मार्ग पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर लगभग 25 फीट नीचे रेलवे लाइन पर गिर गया। उसी समय अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस बुढ़वल स्टेशन से गोंडा की ओर बढ़ रही थी, जिसे लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया।

ट्रेन रुकने के बाद यात्री बाहर निकले तो रेलवे ट्रैक पर डंपर पलटा हुआ मिला। डंपर का चालक मलबे में दबा हुआ है। उसे निकालने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत-बचाव कार्य में लगी हैं।

मौके पर सीओ गरिमा पंत, कोतवाल अनिल कुमार पांडेय सहित पुलिस बल तैनात है। डंपर के ट्रैक पर गिरने से रेल संचालन प्रभावित हुआ है। पुलिस के अनुसार प्राथमिकता चालक को सुरक्षित निकालने और रेल लाइन को जल्द से जल्द साफ कराने की है।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News